जलावन की लकड़ी को लेकर हुए विवाद दो जख्मी

Published at :28 Mar 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
जलावन की लकड़ी को लेकर हुए विवाद दो जख्मी

चौसा : प्रखंड के चौसा बस्ती वार्ड नंबर चार में देबर भाभी की लड़ाई में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रविवार चौसा बस्ती वार्ड नंबर चार निवासी मंसूर आलम की पत्नी रूकसाना […]

विज्ञापन

चौसा : प्रखंड के चौसा बस्ती वार्ड नंबर चार में देबर भाभी की लड़ाई में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रविवार चौसा बस्ती वार्ड नंबर चार निवासी मंसूर आलम की पत्नी रूकसाना खातून के साथ उनके भाई महफुज आलम ने लकड़ी के विवाद को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. पीएचसी में इलाज रत मंसूर की पत्नी रूकसाना ने बतायी कि बासा पर जलावन के लिए लकड़ी लेने गयी थी. इस दौरान महफुज के द्वारा लकड़ी लेने नहीं दिया.

इस बात का जब मैं विरोध की तो वे मेरे साथ मारपीट करने लगा. जिससे मेरा सर फट गया. वहीं रूकसाना के पति आक्रोशित होकर अपने भाई महफुज के साथ मारपीट किया. इस दौरान दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. डॉक्टर दिवाकर कुमार ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर है. वहीं बाद में पंचायत के जनप्रतिनिधियों के द्वारा दोनों पक्षों को पीएचसी में समझाने पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन