तीन वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, काबू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारीगंज : मानवता को शर्मसार करते हुए बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र के हथियौंदा पंचायत में एक 11 वर्षीय युवक ने तीन वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस मामले में बच्ची के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में […]
विज्ञापन
बिहारीगंज : मानवता को शर्मसार करते हुए बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र के हथियौंदा पंचायत में एक 11 वर्षीय युवक ने तीन वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस मामले में बच्ची के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार टू ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के हथियौंदा वार्ड नंबर तीन निवासी एक व्यक्ति की तीन वर्षीय बच्ची शनिवार की संध्या अपने घर में ही थी. अचानक गांव के ही मो शाहिद ने उसके घर पहुंच कर बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया. वहीं घर के अन्य लोग देख लेने के बाद लड़का वहां से फरार हो गया. मो नौशाद ने अपनी बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.
जहां उपचार के उपरांत डॉक्टरों ने बच्ची की स्थिति को नाजुक देखते हुए अन्य रेफर कर दिया. इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार को सूचना दी. सूचना पर पहुंच कर थानाध्यक्ष ने अपने दल बल के साथ गांव पहुंच कर युवक गिरफ्तार किया. उक्त मामले में थाना कांड संख्या 38/16 दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




