गोली मार कर लूटने वाले गिरोह का परदाफाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा में पांच अपराधी पकड़ाये मधेपुरा : जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. मंगलवार की शाम आलमनगर में अपराधियों ने गोली मार कर तीस हजार की लूट को अंजाम दिया था. यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी थी. एसपी विकास कुमार के निर्देश पर आलमनगर और रतवारा पुलिस ने अपराधियों […]
विज्ञापन
मधेपुरा में पांच अपराधी पकड़ाये
मधेपुरा : जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. मंगलवार की शाम आलमनगर में अपराधियों ने गोली मार कर तीस हजार की लूट को अंजाम दिया था. यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी थी. एसपी विकास कुमार के निर्देश पर आलमनगर और रतवारा पुलिस ने अपराधियों के गिरोह को बारह घंटे के भीतर पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार देसी पिस्टल, 36 जिंदा कारतूस व लूटी गयी राशि में से बारह हजार रुपये बरामद किया गया है. इस मामले की जानकारी एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी.
घटना पुलिस के लिए बन गयी थी चुनौती : घटना के बारे में एसपी ने बताया कि मंगलवार की शाम आलमनगर के गंगापुर कोलवारा निवासी कारी देवी, सीतामढ़ी जिला के थाना रून्नी सैदपुर स्थित कुंडल गांव निवासी मंजय कुमार व वहीं के राजेश कुमार सोनामुखी से गंगापुर कोलवारा की ओर जा रहे थे. नहर के रास्ते कोलवारा हनुमान चाप के पास मक्के के खेत में घात
मधेपुरा में पांच…
लगाये सात अपराधियों ने इनलोगों को घेर लिया और हथियार दखा कर लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी. गोली कारी देवी के जबड़े में दायीं ओर लगी. वहीं अपराधियों ने मंजय और राजेश के साथ मारपीट की और तीस हजार रुपये लूट कर चलते बने. घायलों को आलमनगर पीएचसी में भरती कराया गया था. मंजय व राजेश को केवल शारीरिक चोट है वहीं कारी देवी की हालत खतरे से बाहर है. मंजय के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अपराधियों ने चार गोलियां चलायी थी.
कोसी दियारा के ही हैं अपराधी
एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अपराधियों की धरपकड़ के लिए आलमनगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सर्वेश्वर सिंह के नेतृत्व में रतवारा ओपी अध्यक्ष उमेश पासवान व अन्य अधिकारी व जवानों की टीम गठित की गयी. पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गंगापुर कचहरी टोला पर छापेमारी की. यहां अपराधी बबलू कुमार पकड़ा गया. इसके पास से पुलिस ने लूट का तीन हजार रुपये बरामद किया. बबलू से जब कड़ाई से पूछताछ की गयी
तो उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम बताये. उसकी निशानदेही पर गंगापुर कोलवारा से अखिलेश कुमार को पुलिस ने दो देसी पिस्टल, तीस जिंदा कारतूस और लूट के छह हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद गंगापुर कोलवारा से ही सुदीम मंडल के पास से दो देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और लूट का तीन हजार रुपये बरामद किया गया.
इनकी निशानदेही पर इसी टोले के तूफानी मंडल और सदानंद महतो को भी गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि इस लूट कांड में शामिल अन्य दो अपराधियों की पहचान भी कर ली गयी है. उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




