जेएनयू प्रकरण के विरोध में भाजपा ने निकाला जुलूस

Published at :02 Mar 2016 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
जेएनयू प्रकरण के विरोध में भाजपा ने निकाला जुलूस

मधेपुरा : जेएनयू में लगाये गये राष्ट्र विरोधी नारे के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कला संस्कृति मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोड मार्च कर विरोध प्रदर्शन क किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष नागेंद्र श्रीवास्तव ने किया. मौके पर भाजपा कला संस्कृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जेएनयू में लगाये गये राष्ट्र विरोधी नारे के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कला संस्कृति मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोड मार्च कर विरोध प्रदर्शन क किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष नागेंद्र श्रीवास्तव ने किया. मौके पर भाजपा कला संस्कृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि यह विडंबना है कि राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले और उनके पैरोंकार भी शर्मिंदगी जताने के बजाय उल्टे दूसरों को ही तानाशाह बताने की हरकत में जुटे हैं. उन्होंने कहा बोलने की आजादी का मतलब स्वच्छंदता नहीं है.

कुछ लोग बोलने की आजादी के नाम पर भारत माता की भर्त्सना करने और देश को कमजोर करने में जुटे रहते है. मौके पर भाजपा कला मंच के कोसी क्षेत्रीय प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र विरोध की बातें करना और व्यक्ति स्वार्थ पूर्ति हेतु राष्ट्रीय स्वाभिमान को तार तार करना उचित नहीं है.

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि भाजपा ऐसे कृत्य का विरोध करती है. मौके पर संचालन कर्ता डा राय जवाहर, मोल प्रसाद सिंह, उमेश झा, धर्मदेव गुप्ता, संजय कुमार सिन्हा, श्याम बाबू, अंकेश यदुवंशी, राजीव यादव, जटाशंकर कुमार, रूद्रानंद पाठक, सुभाष साह, रमाकांत बबलू, कैलाश सिंह, नवल किशोर सरदार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन