तीन लाख 25 हजार रुपये के जाली प्रिंट के साथ ठग धराया

Published at :26 Feb 2016 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
तीन लाख 25 हजार रुपये के जाली प्रिंट के साथ ठग धराया

मधेपुरा : मुरलीगंज थाना पुलिस ने बुधवार की संध्या मुरलीगंज बाजार स्थित हॉस्पीटल चौक पर जाली नोट का प्रिंटिंग (नेगेटिव) पेपर दिखा कर ठगी कर रहे मधुबनी जिला के एक अधेड़ को तीन लाख 25 हजार रुपये नोट के प्रिंटिंग के साथ गिरफ्तार किया है. इस बाबत गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर एएसपी राजेश कुमार […]

विज्ञापन

मधेपुरा : मुरलीगंज थाना पुलिस ने बुधवार की संध्या मुरलीगंज बाजार स्थित हॉस्पीटल चौक पर जाली नोट का प्रिंटिंग (नेगेटिव) पेपर दिखा कर ठगी कर रहे मधुबनी जिला के एक अधेड़ को तीन लाख 25 हजार रुपये नोट के प्रिंटिंग के साथ गिरफ्तार किया है. इस बाबत गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला ठगी से जुड़ा हुआ है

. एएसपी ने बताया कि मुरलीगंज पुलिस को बुधवार की संध्या सूचना मिली थी कि हॉस्पीटल चौक पर नोट की ब्लैक प्रिंटिंग दिखा कर एक अधेर व्यक्ति कुछ लोगों को ठगने का प्रयास कर रहा है. मुरलीगंज पुलिस जब पहुंची तो अधेर भागने लगा. पुलिस बाजार स्थित एक चाय दुकान से अधेर को हिरासत में लेकर तालाशी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन