इंटरमीडिएट परीक्षा . कदाचार पर प्रशासन का लगा रहा पहरा

Published at :25 Feb 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
इंटरमीडिएट परीक्षा . कदाचार पर प्रशासन का लगा रहा पहरा

मुन्नाभाई कबू, तीन परीक्षार्थी निष्कासित जिले के 30 परीक्षा केंद्र पर बुधवार से शुरू इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले ही कदाचार पर प्रशासन का सख्त पहरा रहा. परीक्षा के दौरान सदर अनुमंडल के सभी 24 परीक्षा केंद्र पर जिला पदाधिकारी मो सोहैल सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी निरीक्षण करते रहे. निरीक्षण के दौरान दूसरे […]

विज्ञापन

मुन्नाभाई कबू, तीन परीक्षार्थी निष्कासित

जिले के 30 परीक्षा केंद्र पर बुधवार से शुरू इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले ही कदाचार पर प्रशासन का सख्त पहरा रहा. परीक्षा के दौरान सदर अनुमंडल के सभी 24 परीक्षा केंद्र पर जिला पदाधिकारी मो सोहैल सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी निरीक्षण करते रहे. निरीक्षण के दौरान दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे एक मुन्नाभाई को पकड़ा गया. वहीं परीक्षा की प्रथम पाली में कदाचार करते पकड़े गये तीन परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर पुलिस हिरास में भेज दिया गया. हालांकि, निष्कासित छात्रों को दो हजार से पांच हजार तक जूर्माना लगा कर थाना से रिहा किया गया.
मधेपुरा : जिला में प्रथम पाली की परीक्षा अधिकांश केंद्रों पर निर्धारित समय से प्रारंभ हो गयी थी. हालांकि केंद्र परीक्षा केंद्र पर विलंब से परीक्षा प्रारंभ होने की बात सामने आयी. जिसमें मुख्य रूप से इनविंग कॉलेज परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली की परीक्षा करीब एक घंटा विलंब से शुरू होने की बात कही. वहीं दूसरी तरफ आर एम कॉलेज मधुबन के एक छात्र ने आरोप लगाया कि उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया. सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी. इस वर्ष परीक्षा के दौरान बरती जा रही सख्ती से छात्र हलकान थे.
परीक्षार्थियों के चेहरे सख्ती का खौफ स्पष्ट नजर आ रहा था. सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षक के साथ-साथ दंडाधिकारी मुस्तैदी से मौजूद थे. परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को हिलने का भी मौका नहीं दिया जा रहा था. इस वर्ष प्रत्येक बीस परीक्षार्थी पर एक वीक्षक को तैनात किया गया है. वहीं परीक्षा केंद्र पर त्रिस्तरीय जांच से परीक्षार्थियों को गुजरना पड़ा. प्रशासन की कड़ाई का असर परीक्षा के दौरान देखा गया.
उधर, परीक्षा के इस मौसम में दुकानदारों की खुब चांदी कट रही है. परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए कहीं कहीं निर्धारित दर से अधिक दामों में खाद्य सामाग्री बेची गयी. बुधवार को शहर में अचानक से एक लाख से अधिक लोगों का दवाब बढ गया. एक परीक्षार्थी पर दो से तीन हेल्फर शहर में घूम रहे है.
परीक्षार्थियों को परीक्षा से किया वंचित . मधेपुरा. आर एम कॉलेज मधुबन के छात्र अखिलेश कुमार ने कहा कि वह मुख्यालय स्थित गिरिजा कपिलदेव उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचा. वहां केंद्राधीक्षक ने एडमिट कार्ड में त्रुटि की बात कही परीक्षा में बैठने नहीं दिया और न ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने दिया.
इस बात की जानकारी जब जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया तो उन्होंने कहा इस बारे में बोर्ड ही कुछ बता सकता है. वहीं केंद्राधीक्षक ने कहा कि यह उनकी जवादेही नहीं है. इससे परीक्षार्थी अखिलेश के चेहरे पर मायूसी स्पष्ट झलक रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन