भाजपा ने किया ऑटो चालक संघ का समर्थन

मधेपुरा : ऑटो चालकों के चक्का जाम हड़ताल का समर्थन करते हुए भाजपा के प्रवक्ता सह महामंत्री दिलीप कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर ऑटो चालक संघ के समर्थन में आंदोलन करने की बात कहीं है. विज्ञप्ति में भाजपा नेता ने कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जिले के सभी टॉल टैक्स स्टैंड शुल्क […]
मधेपुरा : ऑटो चालकों के चक्का जाम हड़ताल का समर्थन करते हुए भाजपा के प्रवक्ता सह महामंत्री दिलीप कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर ऑटो चालक संघ के समर्थन में आंदोलन करने की बात कहीं है. विज्ञप्ति में भाजपा नेता ने कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जिले के सभी टॉल टैक्स स्टैंड शुल्क वसूली पर रोक लगाने के बावजूद ऑटो चालकों से हो रहे नजायज राशि की वसूली जिला प्रशासन के लिए शर्मनाक वाक्या है.
साथ ही यह मामला उच्च न्यायालय के आदेश का अवहेलना का भी है. जिला प्रशासन अविलंब हजारों ऑटो चालकों से हो रहे नजायज वसूली पर रोक लगाये अन्यथा भाजपा चालक संघ के कंधे से कंधे मिलाकर आंदोलन के लिए विवश होगी. भाजपा नेता ने कहा कि गरीब ऑटो चालकों की गाढी कमाई का लूट खसौट भाजपा बर्दास्त नहीं करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




