चार घंटे जाम में बेचैन रहीं जिंदगियां

Published at :09 Feb 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
चार घंटे जाम में बेचैन रहीं जिंदगियां

शहर के पुराने बाजार में मसजिद चौक के पास लोगों ने किया जाम गंदगी, अतिक्रमण व नाला जाम की समस्याओं के शीघ्र निष्पादन की मांग नगर परिषद क्षेत्र में समस्याओं की भरमार है. न सड़कें ठीक हैं न पेयजल की व्यवस्था. नालों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है. नतीजतन, लोगों को आवागमन में […]

विज्ञापन

शहर के पुराने बाजार में मसजिद चौक के पास लोगों ने किया जाम

गंदगी, अतिक्रमण व नाला जाम की समस्याओं के शीघ्र निष्पादन की मांग
नगर परिषद क्षेत्र में समस्याओं की भरमार है. न सड़कें ठीक हैं न पेयजल की व्यवस्था. नालों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है. नतीजतन, लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. और तो और शहर में बिजली की स्थिति भी ठीक नहीं है. हर गली मुहल्ले में गंदगी की भरमार है. जगह-जगह अतिक्रमण हुआ पड़ा है. नाले जाम हैं. इस सब के बावजूद नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. इससे परेशान लोगों ने सोमवार को शहर में जमकर प्रदर्शन किया व टायर जला कर चार घंटे तक यातायात बाधित किया.
मधेपुरा : नगर परिषद क्षेत्र में फैली गंदगी, नाला जाम, सड़क पर अतिक्रमण आदि की स्थिति के विरोध में लोगों ने सोमवार को शहर के पुराने बाजार में मसजिद चौक के पास मुख्य सड़क को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया. लोगों ने टायर जला कर प्रदर्शन भी किया. लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जम कर नारेबाजी भी की. जाम के कारण इस मुख्य सड़क से हो कर गुजरने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोग यहां तक पहुंच कर लौट रहे थे. प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी शौकतअली कर रहे थे.
करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा. इसके बाद एसडीएम व नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी ने लोगों को जल्दी कार्रवाई का आश्वासन दे कर जाम समाप्त कराया. जाम कर रहे लोगों का कहना था कि शहर में नगर परिषद अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन ठीक तरीके से नहीं कर रहा है. हर तरफ गंदगी का आलम रहता है. नाले की सफाई ठीक से नहीं की जाती है. शहर की मुख्य सड़क अतिक्रमण के कारण हमेशा जाम रहती है. दोपहर से ही सड़क पर गुजरना मुश्किल हो जाता है. दुकानों के आगे पार्किंग की जगह नहीं बनी होने के कारण लोग सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करते हैं. नगर परिषद दुकानों और हाट को समुचित तरीके से लगाने की जब तक व्यवस्था नहीं करेगी तब तक समस्या का समाधान होना मुश्किल है. वहीं पंचमुखी चौक से मुख्य सड़क से मिलने वाली लेन में नाला जाम रहने के कारण नदी जैसा नजारा है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. हर जगह कचरे का ढेर लगा रहता है. सफाई भी भगवान भरोसे ही है. अगर यही स्थिति रहना है तो नगर परिषद का औचित्य क्या है.
करीब चार घंटे तक रहे इस जाम को नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार पवन ने इन मामलों का जल्द ही निष्पादन करने का आश्वासन दिया. बाद में इसके बाद ही जाम समाप्त कराया जा सका. लोगों में इस बात पर खासी नाराजगी थी कि जब इन समस्याओं को विभिन्न अखबारों द्वारा समय-समय पर प्रकाशित किया जाता है तो भी कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है. जाम करने वालों ने साफ कहा कि अगर आठ दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गयी, तो दुबारा जाम किया जायेगा. प्रदर्शन में विकास कुमार, मुन्ना राज, गणेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, बद्री नारायण चौधरी, मनोज यादव, मो राजा, बिट्टू कुमार, विकास कुमार, मो कमरूद्दीन आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन