बेटी की शादी से एक दिन पहले पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की हार्टअटैक से मौत

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुरेश तिवारी की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी. 25 अप्रैल को पटना के एक मैरेज हॉल में छोटी बेटी अंजली की शादी होने वाली थी. घर में शादी की तैयारी हो चुकी थी.
पटना. पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुरेश तिवारी की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी. 25 अप्रैल को पटना के एक मैरेज हॉल में छोटी बेटी अंजली की शादी होने वाली थी. घर में शादी की तैयारी हो चुकी थी. सारे महमान भी आ गये थे. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है. 2009 बैच के सिपाही सुरेश मूल रूप से मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर निवासी थे. पिछले साल सितंबर में उनकी पोस्टिंग पटना में हुई थी और पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात थे. मौत की खबर सुनते ही रिश्तेदार व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. मौके पर वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे. कन्यादान कौन करेगा पापा… पिता की मौत के बाद बेटी अंजली का रो-रो कर बुरा हाल है. गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान बेटी बार-बार कह रही थी कि अब कन्यादान कौन करेगा पापा…आप बेटी की शादी किये बगैर चल गये. वह पटना में पति, पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे. बड़ी नेहा कुमारी की शादी हो चुकी है. घर में सबसे छोटा बेटा धीरज कुमार है. परिजनों ने बताया कि शादी की तिथि आगे बढ़ा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




