आज होगा स्व जगदीश यादव के प्रतिमा का अनावरण

Updated:
विज्ञापन
आज होगा स्व जगदीश यादव के प्रतिमा का अनावरण

अनुमंडल समेत प्रखंड क्षेत्र में सम्मानित शिक्षकों में गिने जाने वाले स्वर्गीय जगदीश यादव के प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक गांव ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के झंझरी में शनिवार को किया जायेगा.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा.

अनुमंडल समेत प्रखंड क्षेत्र में सम्मानित शिक्षकों में गिने जाने वाले स्वर्गीय जगदीश यादव के प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक गांव ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के झंझरी में शनिवार को किया जायेगा. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मालूम हो कि प्रतिमा आवरण में आसपास के जन प्रतिनिधि सहित इलाके के सम्मानित लोग इसमें शिरकत करेंगे. जगदीश बाबू राजकीय कृत उच्च विद्यालय बिहारीगंज से सेवानिवृत्त हुए थे. उनके पढ़ाये हुए छात्र आज विभिन्न विभाग के उच्च पदों पर अपना योगदान दे रहे हैं. इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार के शाम बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधान परिषद द्वय सदस्य डॉ संजीव कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक एवं जन स्वराज के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य केसर कुमार सिंह सहित आसपास के इलाके कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन