100 किमी कम हो जायेगी पटना की दूरी

Published at :05 Feb 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
100 किमी कम हो जायेगी पटना की दूरी

आलमनगर : जिले के आलमनगर प्रखंड के आम जनता एवं बुद्धि जीवियों द्वारा वर्षों से चिर-परिचित लंबित कपसिया घाट में कोसी नदी पर पुल बनाने की मांग एक बार फिर से जोड़ पकड़ने लगी हैं. 70 के दशक से ही इस पुल की मांग हो रही है. चौसा में विजयघाट पुल की निर्माण कार्य पूरा […]

विज्ञापन

आलमनगर : जिले के आलमनगर प्रखंड के आम जनता एवं बुद्धि जीवियों द्वारा वर्षों से चिर-परिचित लंबित कपसिया घाट में कोसी नदी पर पुल बनाने की मांग एक बार फिर से जोड़ पकड़ने लगी हैं. 70 के दशक से ही इस पुल की मांग हो रही है. चौसा में विजयघाट पुल की निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों में एक बार फिर आशा जगी है.

70 के दशक में हुई थी घोषणा-
70 के दशक में ही तत्कालीन पथ-निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक स्व विद्याकर कवि द्वारा आलमनगर से कपसिया घाट तक क्राइम कंट्रोल रोड व कोसी नदी पर पुल की घोषणा की गयी थी. क्राइम कंट्रोल रोड का निर्माण तो हो गया. तत्कालीन सरकार द्वारा पुल को मूर्त रूप देने के लिए सर्वेक्षण भी किया गया. परंतु सर्वेक्षण की फाइल ठंडे बस्ते में चली गयी.
सिमट जायेगी दूरी-
मधेपुरा जिला, खगडि़या जिला एवं भागलपुर जिला के सीमा पर अवस्थित इस पुल के निर्माण से आलमनगर, बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा एवं खगडि़या जिला के बेलदौर प्रखंड की लगभग 7 लाख लोगों को आवागमन की सुविधा होगी एवं राजधानी जाने में लगभग 100 किलोमीटर की यात्रा की बचत के साथ समय एवं परेशानी से बच जायेंगे. इस क्षेत्र की जनता हर वर्ष कोसी की विकराल विभिषिका से त्रस्त रहती है एवं इस क्षेत्र के मेहनतकश किसान द्वारा उत्पादित अनाज जो आवागमन की सुविधा के अभाव में बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों में बेचने को अभिशप्त हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन