40 दिन बाद मिली नाबालिग लड़की

Published at :24 Jan 2016 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
40 दिन बाद मिली नाबालिग लड़की

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के दमगारा गांव से 11 दिसंबर को अपहृत नाबालिग लड़की को घटना के 40 दिन के बाद शंकरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लड़की व कांड के मुख्य आरोपी को शंकरपुर थाना क्षेत्र के जिरवा अर्तहा मोड़ के समीप से बरामद किया. इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अनंत […]

विज्ञापन

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के दमगारा गांव से 11 दिसंबर को अपहृत नाबालिग लड़की को घटना के 40 दिन के बाद शंकरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लड़की व कांड के मुख्य आरोपी को शंकरपुर थाना क्षेत्र के जिरवा अर्तहा मोड़ के समीप से बरामद किया. इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि घटना के समय से ही लड़की की स कुशल बरामदगी एवं अपहरण कर्ता कि गिरफतारी हेतु जगह-जगह छापेमारी कर रही थी इसी दौरान जिरवा अर्तहा मोड़ के समीप अपहृत लड़की और आरोपी को देखा गया.

सूचना मिलते ही केस के अनुसंधान कर्ता एएसआई रंजीत मिश्रा ने थाना पुलिस बल के साथ पहुंच कर दोनों को अपने कब्जे में लिया और नामजद पमपम यादव को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है और लड़की के 164 बयान और मेडिकल के लिए मधेपुरा भेजा गया है.

ज्ञात हो कि दमगारा निवासी फनिलाल मंडल ने थाना में आवेदन देकर अपने नाबालिग पोती के अपहरण से संबंधित मामला दर्ज करवाया था. जिसमें पमपम यादव, ओम कुमार, सुधिर कुमार, ललन यादव, राजा कुमार, एवं मानीकचंद्र ठाकुर पर अपहरण का आरोप लगाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन