स्कूलों की स्थिति बदतर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

विद्यालय से प्रधान सहित कई शिक्षक थे गायब गम्हरिया : प्रखंड मुख्यालय में बीइओ जवाहर प्रसाद यादव के द्वारा स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया. जिसमें दो स्कूल पूर्ण रूपेण बंद पाया गया. इसमें गम्हरिया एमटीएस धोबी टोला बंद था. साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि यहां कभी भी प्रधानाध्यापक को नहीं देखा जाता है. […]
विज्ञापन
विद्यालय से प्रधान सहित कई शिक्षक थे गायब
गम्हरिया : प्रखंड मुख्यालय में बीइओ जवाहर प्रसाद यादव के द्वारा स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया. जिसमें दो स्कूल पूर्ण रूपेण बंद पाया गया. इसमें गम्हरिया एमटीएस धोबी टोला बंद था. साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि यहां कभी भी प्रधानाध्यापक को नहीं देखा जाता है. महीने दो महीने में एक बार प्रधानाध्यापक की उपस्थिति होती है. इसके बावजूद कभी भी कोई स्कूल में नहीं आते है जिस कारण बच्चे के भविष्य को चौपट किया जा रहा है.
साथ ही बीइओ जवाहर प्रसाद यादव ने बताया कि धोबी टोला में दो शिक्षक कार्यरत है एक लक्ष्मी कुमारी दूसरा विभुती कुमार. विभुति कुमार सहायक शिक्षक जनगन्ना कार्य में लगे है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में शिक्षक नहीं आने के कारण न तो पढ़ाई हो पाती और न ही मध्याह्न भोजन बनाया जाता है. वहीं कमल बुधनी के प्राथमिक विद्यालय बेनी मंडल टोला भी पूर्ण रूपेण बंद ही पाया गया. साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक यहां उपस्थित नहीं रहते है.
जिस कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है. फिर भी कुछ शिक्षक डियूटी नहीं करते है. जिससे हमारे बच्चे को पढ़ाई के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बीइओ जवाहर प्रसाद यादव ने बताया कि यहां दो शिक्षक कार्यरत है. चंदन कुमार एचएम जो जनगन्ना कार्य में लगे हुए. वहीं कैलाश कुमार का अनुपस्थिति पाया. जिस कारण स्कूल में एमडीएम भी नहीं बन पाता है.
वहीं एमडीएम की स्थिति तो चुल्हा देखने से पता लगता है. चुल्हे की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है. टूटी फुटी चुल्हा के पास गौठा फेंका हुआ है. वहीं स्कूल के साफ नहीं खुलती है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरीद्वार टोला में औचक निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल में कुल 256 नामांकित बच्चे है. वहीं 33 बच्चों की उपस्थिति थी.
वहीं डेढ बजे वर्ग के छात्र छात्राओं की उपस्थिति पं जी नहीं बनी हुई थी. जिस कारण बीइओ ने अपने सामने में शिक्षक से उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया. स्कूल में कुल चार शिक्षक कार्यरत है. वहीं प्रधानाध्यापक योगेंद्र सादा उपस्थिति बना कर स्कूल से बिना जानकारी से गायब थे. वहीं कुमारी मंजु विशेष अवकाश पर थी. वहीं देवनंदन कुमार सहायक शिक्षक उपस्थित थे. ज्योति कुमारी जनगन्ना में कार्यरत है.
साओ ने किया हाइस्कूल का निरीक्षण
गम्हरिया . जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सीओ ध्रुव कुमार ने महंथ हरिहर उच्च विद्यालय रानी पोखर फुलकाहा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान स्कूल में कुल सात शिक्षक कार्यरत हैं. इसमें तीन शिक्षक केशव कन्या में प्रशिक्षण के गये हुए थे और तीन शिक्षक स्कूल में मौजूद थे. वहीं एक शिक्षक विशेष अवकाश पर थे. एक पुस्तकालय अध्यक्ष उपस्थित थे. विद्यालय में कुल नामांकन 355 छात्र है लेकिन उपस्थित 97 उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




