जिले में दो दिवसीय मकर संक्राति पर्व संपन्न

Published at :15 Jan 2016 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में दो दिवसीय मकर संक्राति पर्व संपन्न

जिले में दो दिवसीय मकर संक्राति पर्व संपन्न प्रतिनिधि,मधेपुरा. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार दो दिवसीय मकर संक्राति पर्व संपन्न हो गया. तिल और गुड़ के बने खाद्य पदार्थ ग्रहण कर लोगों ने परंपरागत तरीके स मकर संक्राति पर्व मनाया. इस दौरान तिलकुट और लाई बनाने के लिए तिल, गुड़, चूड़ा, मुढ़ी बाजार […]

विज्ञापन

जिले में दो दिवसीय मकर संक्राति पर्व संपन्न प्रतिनिधि,मधेपुरा. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार दो दिवसीय मकर संक्राति पर्व संपन्न हो गया. तिल और गुड़ के बने खाद्य पदार्थ ग्रहण कर लोगों ने परंपरागत तरीके स मकर संक्राति पर्व मनाया. इस दौरान तिलकुट और लाई बनाने के लिए तिल, गुड़, चूड़ा, मुढ़ी बाजार में खूब बिके. मकर संक्रांति के अवसर पर दही खाने की परंपरा है. लेकिन इस बार दूध की कमी लोगों को खूब खली. स्थानीय स्तर पर उत्पादित दूध की कमी तो है ही इस कमी को पैकेट के दूध से किया गया. इस वर्ष मकर संक्राति के अवसर पर मोदी पतंग का भारी डिमांड रहा. खास कर युवा वर्ग मोदी पतंग को खासे उत्साहित नजर आये.—– इनसेट —-फोटो- मधेपुरा 10कैप्शन- अष्टयाम में शामिल भक्त व अन्य तपसी बाबा के समाधी स्थल पर रामधुनप्रतिनिधि.सिंहेश्वर,मधेपुरा.विगत वर्ष की तरह ही तपसी बाबा के समाधी स्थल पर रामधूनी का आयोजन किया गया. वहीं इस अवसर पर अष्टयाम का भी आयोजन किया गया. मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को तपसी बाबा के समाधी स्थल पर विभिन्न जगहों से आये संत महात्माओं ने रामधुनी में भाग लिया. रामधुन से माहौल भक्तिमय हो गया. इस मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया.—– इनसेट —–फोटा- मधेपुरा 11कैप्शन-प्रतिनिधि, गम्हरिया, मधेपुरा. थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में मकर संक्रांति के अवसर पर खेल एवं पतंग बाजी का आयोजन किया गया. जिसमें गम्हरिया के ग्राम वासियों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया. थानाध्यक्ष पतंग और खेल को लेकर काफी उत्सुकता देखी गयी. साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चों के भविष्य के लिए खेल काफी मायने रखता है. जिससे बच्चों की शादगी भविष्य में काम आते है. साथ ही थाना परिसर में क्रिकेट मैच का आयोजन किया. साथ ही ग्रामीणों के द्वारा भी पतंग उड़ाया गया. ग्रामीणों को थानाध्यक्ष ने मिलन समारोह का भोज्य का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता, जागेश्वर यादव, विरेंद्र यादव, जर्नादन मेहता, मंटून कुमार, मनोज भगत, पूर्व मुखिया मुरली भगत, माणिक सिंह, प्रखंड प्रमुख ललिता देवी आदि उपस्थित थे. —— इनसेट ——मकर संक्रांति पर विद्यालय द्वारा लंगर आयोजितप्रतिनिधि,पुरैनी-प्रखंड अन्तर्गत डुमरैल स्थित आदर्श गुरूकुल विद्या मंदिर के द्वारा मकर संक्रांति के मौके पर शुक्रवार को पशु चिकित्सालय परिसर में विद्यालय के संचालक श्वेताम्बर गोस्वामी एवं निदेशक ललन कुमार गोस्वामी की देखरेख में आयोजित लंगर में स्कूली बच्चों के अलावे आसपास के बच्चे एवं मुख्यालय के आमजनों नें मकर संक्रांति के मौके पर तिलयुक्त खिचड़ी, चोखा, पापड़, आदि खाकर एक दुसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनायें दी. जिसमें स्कूली बच्चे सहित मुख्यालय के आमजनों नें बढ चढकर हिस्सा लिया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय कुमार अमन, नदीम अख्तर, संजीत कुमार, पारस कुमार, डोली कुमारी, स्वीटी कुमारी, डमरू बाबा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन