अस्थायी कर्मियों ने फिर विवि को दी आंदोलन की चेतावनी

अस्थायी कर्मियों ने फिर विवि को दी आंदोलन की चेतावनी फोटो- कैंपस 1 एवं 2कैप्शन- विवि परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय के सामने बैठक करते विवि के अस्थायी कर्मी प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि के अस्थायी कर्मी फिर से आंदोलन का मूड बना रहे है. अस्थायी कर्मियों ने विवि प्रशासन को चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दे […]
अस्थायी कर्मियों ने फिर विवि को दी आंदोलन की चेतावनी फोटो- कैंपस 1 एवं 2कैप्शन- विवि परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय के सामने बैठक करते विवि के अस्थायी कर्मी प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि के अस्थायी कर्मी फिर से आंदोलन का मूड बना रहे है. अस्थायी कर्मियों ने विवि प्रशासन को चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दे दी है. इससे पहले अस्थायी कर्मियों ने गुरुवार को विवि परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता विवि अस्थायी कर्मचारी संघ के सचिव अखिलेश्वर नारायण ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्मियों के समस्या का समाधान नहीं होता एवं सभी 81 अस्थायी कर्मियों की सामंजन नहीं किया जाता है तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. वहीं बैठक में कहा गया कि माननीय कुलपति द्वारा समीक्षात्मक बैठक करने की बात कही गयी थी. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि कर्मियों के समस्या का जब तक निदान नहीं किया जाता है तब तक अगर किसी प्रकार की आउटसोर्सिंग पर बहाली विवि द्वारा की जाती है तो अस्थायी कर्मचारी संघ आंदोलन को बाध्य होगी. इसकी सारी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी. बैठक में कुलसचिव के निजी सहायक राजीव कुमार के वेतनमान एवं वेतन निर्धारण पर विचार करने की बात कही गयी. वहीं प्रस्ताव लिया गया विवि प्रशासन द्वारा आउटसोर्सिंग पर नियुक्ति व बहाली पर विचार न हो. बैठक में कहा गया कि कुलपति द्वारा समझौता किया गया था कि 15 जनवरी 2016 से पहले अस्थायी कर्मचारी संघ एवं विवि प्रशासन के बीच एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जायेगी. जिसमें अस्थायी कर्मी के स्थायीकरण व सामंजन पर विचार किया जायेगा. लेकिन विवि प्रशासन व कुलपति द्वारा यह बैठक आयोजित नहीं की गयी. इस दौरान बैठक में लिये गये प्रस्ताव की एक प्रति कुलपति के नाम सौंपा गया. बैठक में हीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, कमल किशोर ठाकुर, कुश्शेवर यादव, जलेश्वरी यादव, अशोक कुमार, राजन कुमार, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार, अशोक कुमार केसरी, शशि कुमार यादव भारती कुमार सहित सभी अस्थायी कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




