आग लगने से लाखों की संपत्ति राख
आग लगने से लाखों की संपत्ति राख फोटो-आग21कैप्सन-अग्नीकांड के बाद जला घरप्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजप्रखंड क्षेत्र के लश्करी गांव में सोमवार की सुबह आग लगने से बिंदेश्वरी राय के घर में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाया गया. गृह स्वामी बिंदेश्वरी राय की सूचना […]
आग लगने से लाखों की संपत्ति राख फोटो-आग21कैप्सन-अग्नीकांड के बाद जला घरप्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजप्रखंड क्षेत्र के लश्करी गांव में सोमवार की सुबह आग लगने से बिंदेश्वरी राय के घर में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाया गया. गृह स्वामी बिंदेश्वरी राय की सूचना पर थानाध्यक्ष केबी सिंह पहुंच कर मामले की जांच की. बिंदेश्वरी राय ने बताया कि आग में एक गाय, कबूतर के खोप जिसमें 50 कबूतर मारे गये, पंपसेट, चारा काटने वाली मशीन व 25 हजार रूपये की लकड़ी जल कर बर्बाद हो गये. बिंदेश्वरी राय ने अपनी विधवा बहू ममता देवी पर आग लगाने का आरोप लगाया. वहीं ममता देवी ने अपने ससुराल वालों पर ही आग लगा कर उसका घर जल देने का आरोप लगाया. दोनों पक्षों ने इस मामले में थाना में आवेदन दे दिया है. वहीं थानाध्यक्ष केबी सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










