परीक्षा केंद्र नहीं बनाने पर कॉलेज को ऐतराज

Published at :11 Jan 2016 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र नहीं बनाने पर कॉलेज को ऐतराज

परीक्षा केंद्र नहीं बनाने पर कॉलेज को ऐतराज फोटो – मधेपुरा 19कैप्शन – जिला प्रशासन द्वारा भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय को दिया गया प्रसस्ति-पत्र – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित नहीं करने के लिए किया चिह्नित- वर्ष 2014 में जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन […]

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र नहीं बनाने पर कॉलेज को ऐतराज फोटो – मधेपुरा 19कैप्शन – जिला प्रशासन द्वारा भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय को दिया गया प्रसस्ति-पत्र – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित नहीं करने के लिए किया चिह्नित- वर्ष 2014 में जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन करने पर महाविद्याय को दिया था प्रशस्ति-पत्र – समिति की इस कार्यप्रणाली से क्षुब्ध हो कर प्राचार्य व अन्य शिक्षकों ने लिखा पत्र, जताया विरोध – प्रतिनिधि, मधेपुरा माध्यमिका व इंटरमीडिएट की परीक्षा 2016 के दौरान मधेपुरा स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय को परीक्षा का केंद्र नहीं बनाये जाने को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य ने आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को पत्र लिखा गया है़ दरअसल बोर्ड ने माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय को समिति ने कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन नहीं कराने के रूप में चिह्नित करते हुए डीएम को इस कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाये जाने की अनुशंसा की है़ प्राचार्य ने इस बात पर आपत्ति जतायी है़ — जिला प्रशासन ने दिया था प्रशस्तिपत्र–भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय साहुगढ मधेपुरा के प्राचार्य अरूण कुमार यादव एवं महाविद्यालय के वरीयतम शिक्षक नवीन कुमार सिंह ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि यह कॉलेज परीक्षा का केंद्र बने या नहीं बने लेकिन भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए चर्चित रहा है़ यही कारण है कि वर्ष 2014 में जिला प्रषासन ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के कदाचारमुक्त आयोजन के लिए कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य हीराकांत मंडल को प्रशस्तिपत्र भी दिया था़ जिला में इस महाविद्यालय को दूसरे स्थान पर रखा गया था़ इसके बारे में शिक्षक नवीन कुमार सिंह कहते हैं कि यदि प्रशासन ने उनके कॉलेज को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए चिन्हित करते हुए प्रशस्तिपत्र दिया तो किस आधार पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उनके महाविद्यालय को कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित नहीं करने के लिए चिन्हित किया है़ यह तो विरोधाभासी है़ समिति की इस कार्यवाही का महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने विरोध जताया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन