अब हर प्रखंड में बनेगा स्टेडियम

Published at :10 Jan 2016 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
अब हर प्रखंड में बनेगा स्टेडियम

अब हर प्रखंड में बनेगा स्टेडियम फोटो – मधेपुरा 10 एवं 11कैप्शन – एमसीए के पदाधिकारियों के साथ डीएम एवं उपस्थित मधेपुरा के गणमान्य व खिलाड़ी- कार्यक्रम . बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित मधेपुरा क्रिकेट एकेडमी की बैठक में डीएम ने कहा – डीएम ने एमसीए की शुरुआत को सकारात्मक बताते हुए इसे मजबूती देने […]

विज्ञापन

अब हर प्रखंड में बनेगा स्टेडियम फोटो – मधेपुरा 10 एवं 11कैप्शन – एमसीए के पदाधिकारियों के साथ डीएम एवं उपस्थित मधेपुरा के गणमान्य व खिलाड़ी- कार्यक्रम . बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित मधेपुरा क्रिकेट एकेडमी की बैठक में डीएम ने कहा – डीएम ने एमसीए की शुरुआत को सकारात्मक बताते हुए इसे मजबूती देने की सलाह दीप्रतिनिधि, मधेपुरा खेल को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की मंशा काफी सकारात्मक है़ अगर उन्हें 95 बाय 100 मीटर जमीन उपलब्ध करायी जाये तो वह सभी प्रखंड में स्टेडियम बनवा देंगे़ मधेपुरा में भी इनडोर स्टेडियम निर्माण का काम युद्ध स्तर पर जारी है़ रविवार को मधेपुरा स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में मधेपुरा क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मो सोहैल उपस्थित गणमान्यों को संबोधित कर रहे थे़ डीएम ने कहा कि मधेपुरा क्रिकेट एकेडमी की अवधारण प्रशंसनीय है़ इसके गठन की वह सराहना करते हैं. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता मुहैया करायी जायेगी़ लेकिन पहले इस एमसीए की समिति को वैधानिक आधार देना जरूरी है़ समिति की नियमावली बने़ समुचित विचार विमर्श के बाद एक मजबूत समिति का गठन करें और निबंधित कराने की दिषा में पहल करें. यह ध्यान रखें कि समिति की कोर कमेटी सशक्त हो और ज्यादा फैलाव न हो अन्यथा निर्णय लेना मुश्किल हो जायेगा़ क्रियान्वयन के लिए यह जरूरी है कि व्यवहारिक हुआ जाये़ किसी राष्ट्रीय स्तर की समिति की संरचना का अध्ययन कर उसके आधार पर इस समिति का संचालन अच्छा रहेगा़ इस समिति में ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खिलाडि़यों और क्रिकेट प्रेमियों को जगह दें. खेल में प्रायोजक के लिए बैंक अधिकारियों से वार्ता की गयी है़ डीएम ने कहा कि यह देखा जाता है कि अभिभावक परेशान रहते हैं कि उनके बच्चे दिन भर क्रिकेट खेलते रहते हैं. इसलिए आपलोग इसका ध्यान रखेंगे कि प्रशिक्षण का समय सुबह या शाम का हो ताकि उनकी पढाई में व्यवधान नहीं आये़ रात में भी अभ्यास किया जा सके इसके लिए प्रयास किया जायेगा कि स्टेडियम में फ्लड लाइट लगायी जाये़ डीएम ने ताकीद की कि प्रयास करें कि प्रखंड और पंचायतों से प्रतिभाओं की पहचान कर आगे बढायें. अक्सर यह देखा जाता है कि खास लोगों को प्राथमिकता दी जाती है़ इसलिये हमेशा अपने कार्य को वैधानिक तथा पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करें ताकि समिति का सदुपयोग किया जा सके़ बैठक के बाद डीएम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और वहां की स्थिति पर चिंता जाहिर की़ उन्होंने कहा कि स्टेडियम खेल के लिए है और यहां खेल ही होना चाहिए़ उन्होंने तात्कालिक तौर पर एक कमरे का चयन करते हुए उसे एमसीए के तैयार करने का निर्देश दिया़ —- इनसेट — अब क्रिकेट भरेगा उड़ान, आयेंगे चेतन चौहान प्रतिनिधि, मधेपुरामधेपुरा में मधेपुरा क्रिकेट एकेडमी के गठन के साथ ही जिले में क्रिकेट के उड़ान भरने की उम्मीदें जगने लगी हैं. बैठक में वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी त्रिदीप गांगुली ने कहा कि अगर मधेपुरा के लोगों का साथ मिला तो वह यहां से नेशनल खिलाड़ी बना कर दिखा देंगे़ उनके इस आत्मविश्वास को देख कर स्टेडियम तालियों से गूंज उठा़ वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे संदीप शांडिल्य ने कहा कि अगर मजबूत इच्छा शक्ति हो तो मधेपुरा में भी मंबई जैसी प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी और वेलोग इसे जल्दी ही साकार रूप देंगे़ बैठक के दौरान एमसीए की ओर से जल्दी ही अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने की घोषणा की गयी़ एमसीए के सचिव अमित सिंह मोनी एवं अध्यक्ष प्रंशात कुमार ने कहा कि इसके लिए दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चेतन चौहान से बातचीत कर ली गयी है़ उन्होंने अपनी सहमति दे दी है़ वहीं झारखंड, नेपाल, उत्तर प्रदेश में बनारस की टीम से बात हो चुकी है़ ये सभी टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर की है़ —–इनसेट —- तात्कालिक तौर पर एमसीए का हुआ गठन मधेपुरा . जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में एमसीए की बैठक के दौरान एमसीए का तात्कालिक तौर पर गठन किया गया़ इस दौरान यह भी तय किया गया है कि जल्दी ही एमसीए की नियमावली बना कर इसे वैधानिक रूप देने से पहले सामान्य समिति की एक बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा़ अध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं सचिव अमित सिंह मोनी ने बताया कि एमसीए के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार झा, मुख्य संरक्षक जिलाधिकारी और एसपी को बनाया गया है़ वहीं संरक्षक के तौर पर मो ग्यासुद्दीन, भारत भूषण, अरविंद कुमार यादव, संजीव कुमार बंटू, आशीष सोना, पुस्पेंद्र कुमार पप्पू, मो अशफाक आलम, चंद्रशेखर यादव, नितेश श्रीवास्तव नीतू, कौशलेंद्र नारायण सिंह, संजय कुमार सिंह रोशन, प्रदीप श्रीवास्तव, बीएन गांगुली के नाम प्रस्तावित हैं़ समिति में मो कैफी, मो इम्तियाज आलम, अनिल कुमार गुप्ता, महेश कुमार, गौरीशंकर, प्रभाकर कुमार उर्फ बबलू, अमित कुमार आनंद, अफाक रहमानी, प्रकाश निषाद, शशिभूषण गुप्ता उर्फ मोहन, अमित कुमार यादव उर्फ बिट्टू, राजेश कुमार को बनाया गया है़ वहीं जिले के विभिन्न निजी स्कूलों के प्राचार्य या निदेशक को भी सदस्य के तौर पर नामित किया गया है़ समिति में तकनीकी सलाहकार सह कोच के तौर पर त्रिदीप गांगुली, अमन श्रीवास्तव एवं हरेराम कामती का नाम दिया गया है़ समिति में चिकित्सक के तौर पर डा एनएन सिंह, डा भास्कर एवं डा नायडू का नाम दिया गया है़ वहीं मीडिया प्रभारी के तौर पर संदीप शांडिल्य का नाम है़ समिति के कानूनी सलाहकार के तौर पर अधिवक्ता जवाहर झा एवं अधिवक्ता दिलीप कुमार झा को नामित किया गया है़ समिति में अंपायर के तौर पर संजीव कुमार सिंह का नाम दिया गया है़ हालांकि समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया फिलवक्त इस सूची को अंतिम रूप नहीं दिया गया है़ – मौजूद रहे स्कूल संचालक -एमसीए की बैठक में बडी संख्या में मधेपरुा के स्थानीय व्यवसायी और निजी स्कूल संचालक भी मौजूद रहे़ स्कूल संचालकों में किशोर कुमार, गजेंद्र कुमार, चंद्रिका यादव, मानव सिंह, नीरज निक्कू सहित अन्य लोग भी मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन