समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय मधेपुरा के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए वर्तमान प्राचार्य डा निरंजन कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में श्रीयादव के कर्तव्य के प्रति समर्पण तथा मृदुल व्यवहार को शिक्षकों के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि […]
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय मधेपुरा के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए वर्तमान प्राचार्य डा निरंजन कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में श्रीयादव के कर्तव्य के प्रति समर्पण तथा मृदुल व्यवहार को शिक्षकों के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि वे एक आदर्श शिक्षक थे. मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने रामचंद्र बाबू के योगदान की सराहनी की.
विदाई समारोह में मुख्य वक्त के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी बद्री प्रसाद मंडल ने कहा कि शिक्षक का दायित्व निर्वाह करना एक चुनौती भरा कार्य है. जिसे रामचंद्र बाबू ने बखूबी निभाया. वहीं शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता डा अरूण कुमार यादव ने कहा कि रामचंद्र बाबू अपने कर्तव्य प्रति समर्पित रहते थे. शिक्षक संघ पूर्व प्रमंडलीय अध्यक्ष परमेश्वरी प्रसाद यादव ने श्रीयादव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें उर्जावान शिक्षक बताया.
मौके पर कृष्ण कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, तारणी प्रसाद यादव, रोहन कुमार भीष्म, अमित कुमार, रामनरेश प्रसाद, आलोक कुमार, योगेंद्र यादव, विजय झा, सकील अहमद, शिवनारायण पंडित, कमलेश्वरी प्रसाद यादव, जयप्रकाश यादव, गौरीशंकर यादव, मीना मधुलीका, सुधा कुमारी आदि उपस्थित थे. वहीं समारोह का मंच संचालन पुस्तकालय अध्यक्ष डा राजेश नंदन ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










