संविधान दिवस पर कार्यक्रम

संविधान दिवस पर कार्यक्रम गम्हरिया . प्रखंड मुख्यालय के सभी सरकार व गैर सरकारी स्कूलों में गुरूवार को भारतीय संवैधानिक व्यवस्था की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण तिथि के अवसर पर संविधान के निर्माता डा भीव राव अंबेदकर की जयंती के रूप में मनाया गया. वहीं प्रस्तावित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बच्चों से कहा […]
संविधान दिवस पर कार्यक्रम गम्हरिया . प्रखंड मुख्यालय के सभी सरकार व गैर सरकारी स्कूलों में गुरूवार को भारतीय संवैधानिक व्यवस्था की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण तिथि के अवसर पर संविधान के निर्माता डा भीव राव अंबेदकर की जयंती के रूप में मनाया गया. वहीं प्रस्तावित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बच्चों से कहा कि भारतीय संविधान को दो वर्ष 11 महीने 18 दिन में बन कर 26 नवंबर 1949 को पूर्णत: तैयार किया गया था. डा अंबेदकर साहब संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे. उन्होंने संविधान को सुसज्जित व सार्थक कसौटी पर उतारने का काम किया. मौके पर वर्मा प्रसाद यादव, सुधीर कुमार, पंकज कुमार, हरेराम कुमार, रंजन राकेश, आशा कुमारी, कोकी वंदना, शिवनारायण गुप्ता, अशोक कुमार आदि मौजूद थे. निषेध दिवस पर कार्यक्रम बिहारीगंज . प्रखंड क्षेत्र में मद्य निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी स्कूलों में छात्रों के द्वारा प्रतियोगिता आयोजित किया गया. वहीं छात्रों के द्वारा सुबह में प्रभात फेरी भी निकाली गयी. प्रखंड के जगन्नाथ झवर कन्या उच्च विद्यालय बिहारीगंज, प्राणवती उच्च विद्यालय गमैल, भातुसाह उच्च विद्यालय बिहारीगंज सहित विभिन्न विद्यालयों में क्विज, चित्रकला आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिनमें प्रधानाध्यापक एवं अतिथि के द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर चुनचुन मंडल, मो शाद अहमद, नित्यानंद झा, कमलेश्वरी प्रसाद यादव सहित छात्र एव छात्रा उपस्थित थे. दंगल का आयोजन बिहारीगंज . प्रखंड के राजगंज पंचायत के कार्तिक स्थान पर दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से करवाया जाता है. दंगल में दूर से आये पहलवानों ने अपने दाव पेंच की आजमाइस किये. गत वर्ष इस आखार का विजेता भूरा सिंह रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










