सिंहेश्वर में ट्रक ने बच्चे को रौंदा, मौत

Published at :25 Nov 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
सिंहेश्वर में ट्रक ने बच्चे को रौंदा, मौत

मधेपुरा : बुधवार की सुबह करीब सात बजे सिंहेश्वर-पिपरा रोड एनएच 106 पर पुलिस लाइन के पास एक ट्रक (यूपी-12 टी 3055) ने दस साल के स्कूली छात्र ओम ठाकुर उर्फ भिखारी कुमार को रौंद दिया़ इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे सिंहेश्वर में शोक की लहर दौड़ गयी है़ विरोध में स्थानीय लोगों ने […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बुधवार की सुबह करीब सात बजे सिंहेश्वर-पिपरा रोड एनएच 106 पर पुलिस लाइन के पास एक ट्रक (यूपी-12 टी 3055) ने दस साल के स्कूली छात्र ओम ठाकुर उर्फ भिखारी कुमार को रौंद दिया़ इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे सिंहेश्वर में शोक की लहर दौड़ गयी है़ विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया़ हालांकि,

पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों की पहल व पीड़ित परिवार की सहिष्णुता व सहयोगात्मक रवैये के कारण आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया जा सका़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ट्रक को जब्त कर चालक मो तालीम को हिरासत में ले लिया है़ ओम ठाकुर लालपट्टी निवासी पशुपति ठाकुर का इकलौता पुत्र था़ वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है़

आगे की कार्रवाई की जा रही है़ लोग हुए आक्रोशित, सड़क जाम प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह दुर्गा चौक की ओर से विद्या विकास एकेडमी स्कूल की वैन आ कर घटना स्थल के पास रुकी़ ओम ठाकुर व उसके चचेरे भाई राणा ठाकुर को वैन चालक ने सड़क की दूसरे तरफ स्थित घर से किसी दूसरे बच्चे को बुलाने भेजा़ तभी पिपरा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक अचानक काफी करीब आ गया़ वहां मौजूद स्थानीय सुरेश भगत ने तेजी से एक बच्चे को पीछे खींच लिया लेकिन तब तक ओम ठाकुर आगे निकल गया और ट्रक की चपेट में आ गया़ शव इस कदर वीभत्स हो गया था कि उसे देखने से भी लोग परहेज कर रहे थे.

घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की काशिश की लेकिन लोगों ने ट्रक को किसी तरह रोक लिया़ चालक को खींच कर उसके साथ लोगों ने मारपीट की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने पहंुच कर उसे हिरासत में ले लिया.

पहुंची तीन थाना की पुलिसजैसे-जैसे ओम के साथ हुए हादसे की खबर फैलती गयी लोग जमा होेते गये़ लोग इतने उग्र थे कि ट्रक को जलाने पर आमादा थे़ शव सड़क पर ही पड़ा था़ पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने आये एंबुलेंस को लोगों ने घेर लिया़ क्षति पहुंचने की आशंका से चालक एंबुलेंस लेकर लौट गयी.

थानाध्यक्ष राजेश कुमार स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर समझाने में लगे रहे़ धीरे-धीरे और भी लोग जमा होने लगे़ इस बीच बीडीओ अजीत कुमार भी पहुंच गये़ वहीं सदर इंस्पेक्टर मनीष कुमार और गम्हरिया थानाध्यक्ष रवि कांत कुमार भी दल-बल के साथ पहुंच गये़ पीड़ित परिवार ने किया सहयोगएक ओर ग्रामीणों का आक्रोश धीरे -धीरे बढ़ता जा रहा था

वहीं गहरे दुख में डूबा पीडि़त परिवार का धैर्य प्रशंसनीय था़ पीडि़त परिवार ने थानाध्यक्ष और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों को शांत करने में पूरी मदद की़ बच्चे के दादा बार-बार सड़क पर लेट कर अपने पोते के नहीं रहने का संताप जाहिर कर रहे थे़ उनके परिजनों ने उन्हें शांत किया़

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका़ गांव में मातम का माहौल बच्चे की मौत के बाद बच्चे के गांव सुखासन पंचायत के लालपट्टी में मातम छा गया. अपने घर के चिराग को खो देने के बाद दादा जागो ठाकुर व पिता पशुपति ठाकुर का बुरा हाल था. सड़क पर बैरियर लगाने की मांग घटना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार, बीडीओ अजीत कुमार से ग्रामीण सड़क पर बैरियर लगाने की मांग कर रहे थे.

वहीं ओम ठाकुर के दादा लगातार स्कूल की गाड़ी के चालक व निदेशक को वहां लाने की मांग कर रहे थे. वह बार-बार शव के पास लेट जाते और वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग करते. बाद में उन्हें किसी तरह समझा कर शव को उठाया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन