जनता दरबार में कई मामले का नष्पिादन

चौसा : चौसा थाना परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें दर्जनों फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. फरियादी सुबह से ही थाना परिसर में विवादों के निपटारा के लिये पहुंचे थे. मौके पर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सहित राजस्व कर्मचारी दयानंद पंडित के संयुक्त तत्वावधान में दर्जनों मामले की सुनवाई कर मामले […]
चौसा : चौसा थाना परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें दर्जनों फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. फरियादी सुबह से ही थाना परिसर में विवादों के निपटारा के लिये पहुंचे थे.
मौके पर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सहित राजस्व कर्मचारी दयानंद पंडित के संयुक्त तत्वावधान में दर्जनों मामले की सुनवाई कर मामले का निष्पादन किया गया. दरबार में पहुंचे मिल्की थाना बिहपुर के मो वकील उद्दीन प्रतिवादी लौआलगान के मिथुन सिंह,बोकु सिंह के बीच वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है.
उक्त मामला में थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पार्टी को न्यायालय जाने की सलाह दी गयी. वहीं तुलसीपुर टोला के नवकिशोर मंडल प्रतिवादी डवरू टोला बसैठा के मो सत्तार के बीच जमीन दखल को लेकर विवाद चल रहा है. जिसे दोनो पक्षों को सुनकर उसे सरकारी अमीन से मापी कराने की सलाह दिया.
इसके अलावे रामदेव मंडल प्रतिवादी विजेंद्र मंडल,पवन मडल प्रतिवादी प्रभाष मंडल,मोरसंडा के प्रवीण कुमार प्रतिवादी अनिल मंडल,कृष्ण टोला चौसा के सरोवर साह सहित कई मामले को सुनवाई कर कई दिशा निर्देश देते हुये निष्पादित किये.
इस मौके पर रसलपुर धुरिया मोरसंडा,चौसा,कृष्ण टोला, बसैठा, तुलसीपुर टोला सहित कई टोले मोहल्ले के कई दर्जन लोगो की उपस्थिति थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










