वैज्ञानिक विधि से खेती कर कमायें मुनाफा

Published at :24 Nov 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक विधि से खेती कर कमायें मुनाफा

बिहारीगंज : प्रखंड के बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम परिसर में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख चंदा देवी ने किया. इस मौके पर वैज्ञानिक डा सुनील कुमार ने उपस्थित किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दिये. इस दौरान प्रमुख चंदा देवी ने कहा कि […]

विज्ञापन

बिहारीगंज : प्रखंड के बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम परिसर में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख चंदा देवी ने किया.

इस मौके पर वैज्ञानिक डा सुनील कुमार ने उपस्थित किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दिये. इस दौरान प्रमुख चंदा देवी ने कहा कि किसानों का आर्थिक विकास हो इसके इसके लिए विभाग के द्वारा किसानों के हित में कई योजना चलायी जा रही है.

किसान वैज्ञानिक के द्वारा बताये गये खेती करने तरीके से कम लागत में अधिक मुनाफा पा सकते है. वही प्रगतिशील किसान शंभु शरण भारतीय ने किसानों को जैविक खाद से खेती करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि किसान पशुपालक हैं वे गोबर का प्रयोग खेतों में हीं करें. बुआई से पहले मिट्टी की जांच करवाये.

मौके पर बीएओ मो समीम अहमद अंसारी ने किसानों को गेंहु,मक्का, सुर्यमुखी आदि की खेती करने को कहा. साथ उन्होंने किसानों को उन्नत प्रभेद बीजों से खेती करने पर अधीक उपज की भी जानकारी दी.

महोत्सव में वैज्ञानिकों ने आलू, तिलहन, दलहन, फसलों की जानकारी के साथ-साथ खेतों में खरपतवार एवं कीटनाशी के प्रयोग की जानकारी दी. इस मौके पर आत्मा के विकास कुमार, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, दीवाकर कुमार, संतोष कुमार, आरती कुमारी, अमरेश कुमार, अजय कुमार, मनोज मंडल सहित किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन