हर्षोल्लास के साथ मनाया गया खाटू श्याम का जन्मोत्सव

Published at :23 Nov 2015 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया खाटू श्याम का जन्मोत्सव

मुरलीगंज : मुरलीगंज गोलबाजर स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में श्याम परिवार के द्वारा श्रीखाटू श्याम का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया. जन्म दिवस के अवसर पर मां लक्ष्मी ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक खाटू नरेश का भजन प्रस्तुत कर पूरी रात समां बांधे रखा. भक्ति गानों से पुरा शहर गुंजायमान हो […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : मुरलीगंज गोलबाजर स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में श्याम परिवार के द्वारा श्रीखाटू श्याम का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया. जन्म दिवस के अवसर पर मां लक्ष्मी ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक खाटू नरेश का भजन प्रस्तुत कर पूरी रात समां बांधे रखा. भक्ति गानों से पुरा शहर गुंजायमान हो गया.

इस दौरान कलाकारों ने कृष्ण जन्मोत्सव, सिस का दान एवं रास लिला जैसे झांकी प्रस्तुत किया. हरियाना के दीपक कौर, कोलकाता के नेहा सिंह ने राजस्थानी स्वर मे भजन गाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया.

जिसमें मारो सिर पर बाबा जीरो हाथ तो कोई मारा काहीं करसी. गा कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. रविवार की मध्य रात्रि मे भक्तों ने खाटू नरेश के आगे केक काटकर जन्मोत्सव मनाया.

वही श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं सचिव नीतेश अग्रवाल ने बताया कि खाटू नरेश जन्मोत्सव विगत चार वर्षो से मना रहे है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगा. कार्यक्रम करे देखने नगर व प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या मे दर्शक पहुँचते है.

मौके पर उपसचिव चिराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमन अग्रवाल, सदस्य आर्यन जैन, हेमंत अग्रवाल, गिरीश त्रिवेदी, सागर भगत, रोहित उर्फ नटवर, दीपक शर्मा, डबलू महेश्वरी, सुरज सोनी, नटवर, राहुल, विवेक, टुल्लू भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन