स्नातक तृतीय खंड में नामांकन शुरू

Published at :21 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक तृतीय खंड में नामांकन शुरू

स्नातक तृतीय खंड में नामांकन शुरू मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में स्नातक तृतीय खंड में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. लेकिन विवि प्रशासन ने पार्ट टू का मार्क्स सीट कॉलेजों को नहीं भेजा है. हालांकि कॉलेजों में विवि द्वारा भेजे गये टीआर के आधार पर नामांकन प्रारंभ है. […]

विज्ञापन

स्नातक तृतीय खंड में नामांकन शुरू मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में स्नातक तृतीय खंड में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. लेकिन विवि प्रशासन ने पार्ट टू का मार्क्स सीट कॉलेजों को नहीं भेजा है. हालांकि कॉलेजों में विवि द्वारा भेजे गये टीआर के आधार पर नामांकन प्रारंभ है. वहीं विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों स्नातक द्वितीय खंड में नामांकन जारी है. ——- इनसेट ——प्रो दानिश के सम्मान में कवि गोष्ठी मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित पीजी हिंदी विभाग में प्रो दानिश के सम्मान में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष डा विनय कुमार चौधरी ने की. मौके पर सम्मानित कवि शायर प्रो डा अहमद हसन दानिश के विभिन्न कविताओं का पाठ कर विभागाध्यक्ष ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया. उन्होंने कौमी एकता पर बल देते हुए दीवारे बर्लिन अयोध्या और मेरे गीत नामक नगमें भी सुनाई. गोष्ठी कार्यक्रम का संचालन डा सिद्धेश्वर काश्यप ने की. अंत में धन्यवाद ज्ञापन डा नरेश कुमार ने किया. इस अवसर पर डा चंद्र कांत यादव, डाॅ नरेश कुमार, डाॅ मोहित घोष, डाॅ फजल, डाॅ पीएन सिंह, सुशील कुमार विश्वकर्मा, भारती जी, डाॅ अनिल कुमार, राज किशोर, सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद थे. —- इनसेट —–23 को होगी विवि स्तरीय नियोजन मेला मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में 23 नवंबर को विश्वविद्यालय स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्ग दर्शन मेले का आयोजन किया गया है. नियोजन मेला में देश भर के विभिन्न कंपनियों द्वारा अपने अधीनस्थ रिक्त पदों के विरूद्ध नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों के चयन के साथ मार्ग दर्शन भी दिया जायेगा. — इनसेट —-एनसीसी के स्थापना दिवस पर लेखन प्रतियोगिता मधेपुरा. एनसीसी स्थापना दिवस के मौके पर पीएस कॉलेज में पौधा रोपण किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया. जिसमें सौरभ कुमार, जय कुमार, रणधीर कुमार, ज्योतिष कुमार, रोशन कुमार, रणवीर कुमार, पिंटू कुमार, मनीष कुमार, दिलीप कुमार, रोशन कुमार एवं गोपी कुमार सहित अन्य छात्रों ने भाग लिया. इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ राजीव कुमार सिन्हा, एनसीसी पदाधिकारी डाॅ आलोक कुमार, एनएसएस पदाधिकारी डाॅ अभय कुमार, डाॅ अशोक पोद्दार, डाॅ त्रिवेणी प्रसाद यादव ने पौधा रोपण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन