कुश्ती आत्मरक्षा की एक कला : मंजु

Published at :20 Nov 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
कुश्ती आत्मरक्षा की एक कला : मंजु

मुरलीगंज : प्रखंड के हरिपुर कला के अमारी छठ मेला मे गुरुवार को बनारस, यूपी, सासाराम, हरियाना, गोड्डा के पहलवानों के द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिप अध्यक्षा मंजू देवी ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कुश्ती भी आत्म रक्षा का एक कला है. दंगल कुश्ती के प्रति लोगों […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : प्रखंड के हरिपुर कला के अमारी छठ मेला मे गुरुवार को बनारस, यूपी, सासाराम, हरियाना, गोड्डा के पहलवानों के द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिप अध्यक्षा मंजू देवी ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कुश्ती भी आत्म रक्षा का एक कला है.

दंगल कुश्ती के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. दंगल को देखने क्षेत्र के सैकड़ों लोग जुटे और पहलवानों का हौसला अफजाई करते रहे. इस दौरान पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ा. मेला कमेटी द्वारा पहलवानों को पुरस्कृत किया गया. इस मेला की विशेषता है कि प्रत्येक वर्ष कुश्ती व घोड़ा रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. जिस कारण यह मेला आस पास के क्षेत्रों में काफी लोक प्रिय है.

दूर दराज के लोग भी मेला देखने आते है और मेला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से अपना मनोरंजन करते है. मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष प्रो कृष्णानंद सिंह, श्रीनंदन यादव, नवीन यादव, कनचन सिंह, नारायण दास, अशोक यादव आदि मौजूद थे.

आमारी छठ मेला मे गुरुवार के रात्रि आयोजित जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मंजु देवी ने किया. नाइट क्वींन म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने छठ गीतों से जोड़दार आगाज किया.

नाइट क्वीन के नाम से प्रसिद्ध गायिका हंसाश्री ने एक से बढ़कर एक नये व पुराने गीतों से दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिया. नाइट क्वीन म्यूजिकल ग्रुप के सभी कलाकारों ने अपनी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेड़ता रहा. पुरी रात मेला मे लोगों का जन सैलाब उमड़ा रहा. इस दौरान जिप अध्यक्ष मंजु देवी ने कहा कि मेला आपसी भाई चारे का संगम स्थल है.

जहां सभी धर्म व जाति के लोग अपनी एकता बरकरार रखने के लिए किसी विशेष अवसर पर मेला का आयोजन करते है. नगर पार्षद श्वेत कमल बौआ ने कहा कि अमारी का छठ मेला एकता व भाईचारे को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि छठ मेला का आयोजन करीब दस गांव के लोगों के सहयोग से किया जाता है.

शिक्षक संघ राज्य कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत कुमार ने कहा कि मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एक समाज से दूसरे समाज के लोगों को जोड़ने जरिया है. इस मौके पर हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन