मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक

मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक प्रतिनिधि, मधेपुरा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर भारत स्काउट और गाइड जिला इकाई ने बुधवार को स्काउट भवन में बैठक आयोजित किया. बैठक में स्काउट दल के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम दल चला कर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय लिया. साथ ही बैठक में कहा गया स्काउट गाइड अपना […]
मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक प्रतिनिधि, मधेपुरा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर भारत स्काउट और गाइड जिला इकाई ने बुधवार को स्काउट भवन में बैठक आयोजित किया. बैठक में स्काउट दल के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम दल चला कर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय लिया. साथ ही बैठक में कहा गया स्काउट गाइड अपना – अपना दल बना कर क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को वोट के महत्व के बारें में बातायेंगे. इससे की मतदान के प्रति सबको बढ़ाया जा सकें. मौके पर स्काउट गाइड जिला आयुक्त जय कृष्ण यादव, जिला सचिव कामेश्वरप्रसाद यादव, इंदल कुमार, राहुल कुमार, अमरजीत कुमार, सावन चंद्र प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे. नाटक व प्रहसन प्रस्तुत कर किया जागरूक प्रतिनिधि, मधेपुरा भारत स्काउट गाइड जिला इकाई द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सदर प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत बालम गढिया में छह दिवसीय स्काउट गाइड स्वच्छता अभियान एवं मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. स्काउट गाइड द्वारा घर – घर जा कर मतदाताओं को मतदान महत्व को बतलाया गया. साथ ही मतदाताओं से पांच नवंबर को मत केंद्र पर जा कर अपने मत का प्रयोग करने को कहा. इस दौरान स्काउट गाइड ने नाटक व प्रहसन भी प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का संचालन जिला आयुक्त जय कृष्ण यादव ने किया. मौके पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षक हरेकृष्ण कुमार, पूर्व मुखिया बालकृष्ण यादव, कुमारी नीतू, बबलू कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, संजय कुमार, मनमोहन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










