पर्व को सौहर्द पूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर बैठक

उदाकिशुनगंज : मधेपुरा. थाना परिसर में दुर्गापूजा एवं मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने की. बैठक में एसडीपीओ रहमत अली समेत कई लोग मौजूद थे. बैठक में पर्व को सौहर्द पूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन ने आम लोगो से सहयोग की […]
उदाकिशुनगंज : मधेपुरा. थाना परिसर में दुर्गापूजा एवं मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने की.
बैठक में एसडीपीओ रहमत अली समेत कई लोग मौजूद थे. बैठक में पर्व को सौहर्द पूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन ने आम लोगो से सहयोग की अपील की. इस दौरान अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित लोगों से राय भी लिये.
आर्दश आचार संहिता लागू होने के कारण इस बार कई तरह की पाबंदी होने की बात अधिकारियों ने बताया कि मेला लगाने की स्थिति में कमिटी के सदस्यो को जबावदेह होना पड़ेगा. मेला कमेटी के सदस्यों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा. बैठक में कहा कि गया मां की प्रतिमा का विसर्जन 22 अक्टूबर को शाम आठ बजे तक होना है.
चूंकि 23 अक्टुबर से मुसलमान भाईयों का पर्व मुहर्रम शुरू हो रहा है. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर केबी सिंह, पुअनि रबिंद्र सिंह, सुभाषचंद्र नारायाण, अंचलाधिकारी उत्पल हिमवान, जिप सदस्य विश्वनाथ पंडित, मुखिया उमेश यादव, मो रजबुल, भोला मिश्र, बीरेंद्र मिश्र, लाल यादव, राजेंद्र यादव, मुन्ना यादव, राजेंद्र चौधरी, अजय मंडल, विकास चंद्र यादव, विकास मेहता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










