सिंहेश्वर मंदिर में दुर्गा पूजा प्रारंभ

Published at :13 Oct 2015 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
सिंहेश्वर मंदिर में दुर्गा पूजा प्रारंभ

सिंहेश्वर मंदिर में दुर्गा पूजा प्रारंभ प्रतिनिधि, सिंहेश्वरजिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी सिंहेश्वर स्थित शिव मंदिर में दुर्गा पूजा मंगलवार से प्रारंभ कर दी गयी. न्यास समिति ने इसके लिए सूचीबद्ध सभी पंडित पुजारियों के प्रतिनिधियों को पूजा की जिम्मेदारी बरन प्रदान कर सौंप दी है. प्रबंधक महेश्वर सिंह ने बताया कि पूजा को लेकर […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर मंदिर में दुर्गा पूजा प्रारंभ प्रतिनिधि, सिंहेश्वरजिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी सिंहेश्वर स्थित शिव मंदिर में दुर्गा पूजा मंगलवार से प्रारंभ कर दी गयी. न्यास समिति ने इसके लिए सूचीबद्ध सभी पंडित पुजारियों के प्रतिनिधियों को पूजा की जिम्मेदारी बरन प्रदान कर सौंप दी है. प्रबंधक महेश्वर सिंह ने बताया कि पूजा को लेकर हुई बैठक में पूजा को लेकर जरूरी निर्णय लिये गये थे. न्यास प्रबंधक का सेवा काल बढ़ायारविवार को हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक मे सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के प्रबंधक महेश्वर सिंह का सेवा काल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. महेश्वर सिंह का लगातार चौथी बार सेवा विस्तार किया गया है. गौरतलब है कि वह 31 दिसंबर 2014 को ही सेवा निवृत्त हो चुके हैं. हालांकि वह इस सेवा विस्तार का विरोध करते रहे हैं. इससे पहले ही बैठक में उनके सेवा काल में विस्तार कर उन्हें पद भार लेने कहा गया था लेकिन उन्होंने इस पर अमल नहीं किया था. न्यास समिति ने कर्मचारियों का किया फेर बदलसिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व की तैयारियों के मद्देनजर कर्मचारियों का फेर बदल किया है. इसके बारे में प्रबंधक महेश्वर सिंह ने बताया कि नयी जिम्मेदारी के तहत उपेंद्र यादव को कार्यालय रात्रि प्रहरी, अशोक महतो को मंदिर रात्रि प्रहरी, आकाश कुमार, नीरज कुमार और रंजन कुमार सिंह को चढ़ावा संकलन के लिए मंदिर प्रभारी बनाया गया है. वहीं बालकिशोर यादव को न्यास अधीन सभी धर्मशाला प्रभारी और विवाह न्योछावर शुल्क संकलन की जिम्मेदारी दी गयी है. मनोज कुमार ठाकुर को न्यास के अधीन जमीन एवं मुकदमा प्रभारी बनाया गया है. बिंदेश्वरी यादव को कार्यालय एवं पोखर घाट पर फूल पत्ती लगाने की जिम्मेदारी दी गयी है. सुरेंद्र मुखिया को धर्मशाला के फुलवारी की जिम्मेदारी दी गयी है. अमरनाथ ठाकुर को कार्यालय, अस्थायी, स्थायी दुकान भाड़ा वसूली पदाधिकारी बनाया गया है. रंजीत ठाकुर को सहायक पुजारी एवं सभी मंदिर, गर्भ गृह की साफ सफाई की जिम्मेदारी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन