विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Published at :22 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

भाजपा कॉरपोरेट घरानों की पार्टी : सांसद फोटो – मधेपुरा 03,04कैप्शन – मंच पर उपस्थित मंत्री व अन्य, उपस्थित भीड़ प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड स्थित कला भवन में बिहारीगंज विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के विधि व राजस्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष […]

विज्ञापन

भाजपा कॉरपोरेट घरानों की पार्टी : सांसद फोटो – मधेपुरा 03,04कैप्शन – मंच पर उपस्थित मंत्री व अन्य, उपस्थित भीड़ प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड स्थित कला भवन में बिहारीगंज विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के विधि व राजस्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ने की. मौके पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से हम एक ओर जहां अपने सरकार के उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है. आने वाले विधान सभा चुनाव में हमारी सरकार बनेगी. इसके लिए पार्टी ने दस्तक व चौपाल के माध्यम से जन जन तक कार्यकर्ता संदेश पहुंचाने का काम किया है. विशिष्ट अतिथि कें रूप में पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि भाजपा कॉरपोरेट घरानों की पार्टी है, जो पैसे व प्रचार के माध्यम से जनता को सब्जबाग दिखाकर फंसाने का काम किया है, लेकिन बिहार में जदयू के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता अगामी विधान सभा चुनाव में उन्हें सफल होने नहीं देंगे. मौके पर अभियान समिति संयोजक डॅ बीबी ़प्रभाकर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया. मौके पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य हाजी अब्दुस सत्तार, निदेशक राज्य भाषा हिंदी परिषद जयकृष्ण मेहता, पूर्व विधायक मनिंद्र कुमार, ओम बाबू, मंत्री बीमा भारती, परमेश्वरी निराला, सिंहेश्वरी मेहता, जिलाध्यक्ष सियाराम यादव, पूर्व महिला आयोग सदस्य मंजू कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र नारायण यादव, उपमुख्य पार्षद सुनिल मंडल, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ इंदिरा कुमारी, बुलबुल सिंह, राजनीति चौधरी, रूपेश कुमार गुलटेन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन