MADHEPURA मंदिर में घंटी व दान पेटी से चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :03 May 2026 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
MADHEPURA मंदिर में घंटी व दान पेटी से चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

शंकरपुर थाना एवं सीमावर्ती त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में मंदिरों से घंटी और दान पेटी से रुपये चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है.

विज्ञापन

शंकरपुर (मधेपुरा) से निरंजन कुमार की रिपोर्ट

शंकरपुर थाना एवं सीमावर्ती त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में मंदिरों से घंटी और दान पेटी से रुपये चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र के अरतहा काली मंदिर एवं मधेली कार्तिक भगवान मंदिर से घंटा एवं दान पेटी से रुपया चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, वहीं त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा स्थित चम्पावती मंदिर के गर्भ गृह प्रतिमा पर लगे चांदी के मुकुट एवं माह मार्च में राजेश्वरी (सुपौल) थाना अन्तर्गत घंटा/घंटी चोरी करने कि घटना घटित हुई जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल था. अज्ञात चोर मंदिरों से घंटियां खोलकर ले जा रहे थे तथा दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी उड़ा ले रहे थे. धार्मिक स्थल मंदिर से लगातार चोरी के मद्देनजर पुलिस अधिक्षक मधेपुरा, पुलिस अधिक्षक सुपौल के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधिक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधेपुरा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शंकरपुर एवं थानाध्यक्ष त्रिवेणीगंज एवं डीआईयू टीम मधेपुरा एवं डीआईयू टीम सुपौल को टीम में शामिल कर टीम गठित कर मंदिर से हो रहे चोरी के समान बरामदगी एवं संलिप्त व्यक्तियों के गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था. वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में टीम के द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर लगातार छपामारी किया गया जा रहा था. तकनिकी अनुसंधान एवं सीसी टीवी फुटेज के आधार पर इस घटना में संलिप्त मधेली बाजार निवासी अबू तालिब के पुत्र मोहम्मद साजिद एवं सुरेंद्र यादव के पुत्र आशीष कुमार एवं गम्हरिया थाना क्षेत्र के राजकिशोर गुप्ता के पुत्र आशीष कुमार को तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई सामग्री में से पांच घंटी वजन लगभग उन्नीस किलोग्राम, माता के चांदी का श्रृंगार वजन लगभग- 380 ग्राम, चांदी का पायल वजन लगभग -15 ग्राम, चांदी जैसा मुकुट वजन लगभग-50 ग्राम, चांदी जैसा घुंघरु वजन करीब -35 ग्राम, चांदी का छतरी घुंघरु लगा हुआ वजन करीब -230 ग्राम, एवं चोरी के घटना में इस्तेमाल किये गये ऑटो बरामद की गई है. इस घटना में संलिप्त अज्ञात का पता लगाया जा रहा है. मंदिर से चोरी हुई अन्य समान बरामद हेतु विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छपामारी की जा रही है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी दी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा. छापेमारी दल में शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार, पुअनि महितोष परासर शंकरपुर थाना,पुoअoनिo राजन कुमार त्रिवेणीगंज थाना, सशत्र बल एवं डीआईयू मधेपुरा एवं सुपौल शामिल थे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन