गाड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दे कर एक दूसरे पर लगाया मारपीट व नगदी लूटने का आरोप ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत अरार ओपी के डेफरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. अरार ओपी अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के विरुद्घ अलग-अलग मामला दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार एक […]
दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दे कर एक दूसरे पर लगाया मारपीट व नगदी लूटने का आरोप ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत अरार ओपी के डेफरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. अरार ओपी अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के विरुद्घ अलग-अलग मामला दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार एक पक्ष के डेफरा निवासी दिलीप सिंह की पत्नी रानी देवी ने गांव के ही चंद्र शेखर सिंह, चंद्र मोहन सिंह, गौरी देवी सहित पांच लोगों के विरुद्घ आरोप लगाया है. जिसमें रानी ने बताया कि दरवाजे के आगे ऑटो लगाये जाने का विरोध करने को पर विपक्षी ने मारपीट की और जेवरात सहित 50 हजार रुपया भी लूट लिया. वही दूसरी तरफ दूसरे पक्ष के डेफरा निवासी चंद्रशेखर सिंह ने अरार ओपी में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वे राजदूत बस का ड्राइवर है. बीती रात बस लेकर अपने घर गया था, जहां बस को घुमाने को लेकर गांव के ही दिलीप सिंह, रानी देवी, सुरज कुमार, अनमोल कुमार ने उनके साथ मारपीट की और जेवरात सहित 35 हजार रुपया लूट लिया. दोनों घटनाओं को लेकर अलग-अलग मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










