जिला पदाधिकारी से वार्ता करेंगे होमगार्ड के सफल अभ्यर्थी

Published at :19 Jul 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
जिला पदाधिकारी से वार्ता करेंगे होमगार्ड के सफल अभ्यर्थी

मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित कला भवन परिसर में रविवार को गृहरक्षा वाहिनी के सफल अभ्यर्थियों ने महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को जिला पदाधिकारी गोपाल मीणा से सामूहिक वार्ता की जायेगी. जिसमें सफल गृह रक्षा वाहिनी के सभी सदस्य, जिले के गण्यमान्य व्यक्ति व अनिश्चितकालीन अनशन […]

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित कला भवन परिसर में रविवार को गृहरक्षा वाहिनी के सफल अभ्यर्थियों ने महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को जिला पदाधिकारी गोपाल मीणा से सामूहिक वार्ता की जायेगी. जिसमें सफल गृह रक्षा वाहिनी के सभी सदस्य, जिले के गण्यमान्य व्यक्ति व अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिले के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. वार्ता में बहाली से संबंधित मसलों पर जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से संघ के सचिव प्रेम कुमार, धमेंद्र कुमार, अशोक राम, मो रेहान अंसारी, पंकज कुमार, अशोक कामत, हेमेंद्र कुमार सुरेश कुमार, विक्रम चंद्र लाल, बबलू, दीपक, अरुण कुमार मंडल, शिवचंद्र लाल, धीरेंद्र, अकिदा खातून, वीणा देवी, अनिल कुमार सिंह, मनीता देवी, जय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन