सांख्यिकी स्वयं सेवकों की बैठक आयोजित

फोटो – मधेपुरा 16कैप्शन – प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड स्थिति धर्मशाला में सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता सांख्यिकी जिलाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार नीरज ने की. मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो व तीन अगस्त को सांख्यिकी कर्मियों के द्वारा पटना में अपनी दो सूत्री मांगों के समर्थन में विराट […]
फोटो – मधेपुरा 16कैप्शन – प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड स्थिति धर्मशाला में सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता सांख्यिकी जिलाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार नीरज ने की. मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो व तीन अगस्त को सांख्यिकी कर्मियों के द्वारा पटना में अपनी दो सूत्री मांगों के समर्थन में विराट धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन किया जायेगा. इस दौरान जिले के सभी प्रखंड से आये एएसवी कर्मी ने वर्तमान सरकार के विरुद्घ खूब नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष ने सभी एएसवी कर्मी को एकजुट होकर पटना जाने के लिए आंदोलित किया. आयोजित बैठक में मौजूद एएसवी कर्मियों ने कहा कि 72639 सांख्यिकी बेरोजगार हो क्यों, जब राज्य में नीतीश की सरकार हो, उनलोगों ने कहा कि इस बार एएसवी को मान्यता और मानदेय दो या अपनी विदायी लो. सभी सांख्यिकी कर्मियों ने जिंदाबाद के नारे के साथ पटना जाने पर सहमति जताई. मौके पर मुरलीगंज एएसवी उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, प्रखंड सह अध्यक्ष ज्योतिष कुमार, सचिव शंकर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष ललन कुमार भारती, गुणानंद कुमार, विक्रम कुमार, अर्जुन कुमार, राजीव रंजन सहित सैकड़ों एएसवी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










