बीएड में नामांकन के लिए 20 से लिया जायेगा आवेदन

मधेपुरा. बीएनएमयू अंतर्गत टीपी कॉलेज के बीएड विभाग में नामांकन को लेकर आवेदन करने की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ एचएलएस जौहरी ने कहा कि बीएड में नामांकन को लेकर आवेदन प्रपत्र 20 से 31 जुलाई जमा लिया जायेगा. वहीं चयन सूची का प्रकाशन सात अगस्त को […]
मधेपुरा. बीएनएमयू अंतर्गत टीपी कॉलेज के बीएड विभाग में नामांकन को लेकर आवेदन करने की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ एचएलएस जौहरी ने कहा कि बीएड में नामांकन को लेकर आवेदन प्रपत्र 20 से 31 जुलाई जमा लिया जायेगा. वहीं चयन सूची का प्रकाशन सात अगस्त को किया जायेगा. प्रकाशित सूची पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गयी है. प्राचार्य ने कहा कि अंतिम रूप से चयन सूची का प्रकाशन 11 व 12 अगस्त को किया जायेगा. वहीं 21 अगस्त तक बीएड विभाग में नामांकन की तिथि निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










