वंशी मणी आजाद नगर संयोजक मनोनीत

Published at :18 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
वंशी मणी आजाद नगर संयोजक मनोनीत

मधेपुरा. भाजपा नगर मंडल की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से वंश मणी आजाद को नगर इकाई का संयोजक बनाया गया. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व नगर अध्यक्ष की निष्क्रियता के कारण नगर भाजपा का संगठनात्मक कार्य पूर्ण रूप से बाधित रहने […]

विज्ञापन

मधेपुरा. भाजपा नगर मंडल की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से वंश मणी आजाद को नगर इकाई का संयोजक बनाया गया. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व नगर अध्यक्ष की निष्क्रियता के कारण नगर भाजपा का संगठनात्मक कार्य पूर्ण रूप से बाधित रहने लगा ,जो चिंता का विषय बन गया था. इसलिए नगर मंडल की पूर्ण गठन पर विचार किया गया. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम नरेश सिंह व प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिव नारायण प्रसाद से अनुमति प्रदान कर भाजपा नगर मंडल का पूर्ण गठन किया गया. वार्ड नंबर 22 निवासी वंशी मणी आजाद को नगर संयोजक नियुक्त किया गया है. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंश मणी आजाद के नगर संयोजक बनने का स्वागत किया और बधाई दी. बैठक में जिला सदस्यता प्रभारी आनंद मंडल, पूर्व विधायक अमित भारती, प्रदेश कार्य समिति सदस्य स्वदेश कुमार, भाजपा के त्रिभुवन मंडल, दिल मोहन सिंह, अरविंद अकेला, भगवान पाठक, गणेश गुंजन, दिलीप कुमार सिंह, विजय मेहता, निरंजन कुमार, अमर क्रांति आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन