मधेपुरा ट्रेन और सड़क मार्ग पूरी तरह रहा ठप

मधेपुरा. जन अधिकार मोरचा के संरक्षक सह मधेपुरा लोस के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आ ान पर शनिवार को आहूत बिहार बंद का असर जिले में दिखा. जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में युवा शक्ति और जनअधिकार मोरचा सहित हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही बाजार बंद करवाने में जुट […]
मधेपुरा. जन अधिकार मोरचा के संरक्षक सह मधेपुरा लोस के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आ ान पर शनिवार को आहूत बिहार बंद का असर जिले में दिखा. जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में युवा शक्ति और जनअधिकार मोरचा सहित हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही बाजार बंद करवाने में जुट गये थे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया था. मुरलीगंज, बिहारीगंज और जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक रोक कर विरोध प्रदर्शन किया. बंद समर्थक शांति पूर्वक बाजार बंद करने का आह्वान व्यवसायियों से करते नजर आ रहे थे. व्यवसायियों ने भी इस बंद को मौन स्वीकृति देते हुए दोपहर तक अपनी – अपनी प्रतिष्ठाने बंद रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










