मद्यनिषेध विभाग ने सघन छापामारी में अवैध शराब किये बरामद, छह गिरफ्तार

Published by :Kumar Ashish
Published at :03 May 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
मद्यनिषेध विभाग ने सघन छापामारी में अवैध शराब किये बरामद, छह गिरफ्तार

मद्यनिषेध विभाग ने सघन छापामारी में अवैध शराब किये बरामद, छह गिरफ्तार

विज्ञापन

मधेपुरा मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया. स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान में मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा नहर रामपुर टपरा पुल के पास में छापामारी करते हुये दो पहिया वाहन सहित लगभग 15.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गयी. इस कार्रवाई में संलिप्त वरूण कुमार को गिरफ्तार कर, बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ढाला के पास हथिऔंधा में छापामारी करते हुये दो पहिया वाहन सहित लगभग 85.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर व मो आरिफ के विरुद्ध फरार अभियाेग दर्ज कर, ग्वालपाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुवारी नहर के पास छापामारी करते हुये दो पहिया वाहन सहित लगभग 10.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गयी. इस कार्रवाई में संलिप्त वाहन स्वामी के विरुद्ध फरार अभियाेग दर्ज कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत अभियोग दर्ज किया. ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. कुल छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा. आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन