MADHEPURA अष्टयाम को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के खुरहान फौरसाही जीरोमाइल चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित अष्टयाम रामधुनी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकली गई.
विज्ञापन
आलमनगर मधेपरा से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट :
प्रखंड के खुरहान फौरसाही जीरोमाइल चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित अष्टयाम रामधुनी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकली गई. कलश शोभायात्रा आयोजन स्थल बजरंगबली मंदिर परिसर से नगर भ्रमण करते हुए खुरहान मां डाकिनी मंदिर परिसर पहुंची. जहां पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर वापस नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल बजरंगबली मंदिर जीरोमाइल चौक पहुंची. इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य रण विजय साह, रोहित शर्मा, मनोज राम, अनिल शर्मा,शिक्षक जगदीश साह,सहित अन्य समिति के सदस्यों ने बताया कि अखंड रामधुनी महायज्ञ को लेकर आज कलश शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए बैंड पार्टी डीजे सहित सैकड़ों युवा हाथ में ध्वज लेकर जय श्री राम का जयकारा लगा रहे थे. जिससे पूरा वातावरण राम नाम के गंज से गूंजायमान हो रहा था. वही कलश शोभा यात्रा में 551 नव विवाहित एवं कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. अष्टयाम में स्थानीय मंडली के अलावा दूसरे जिला एवं दूसरे प्रदेश के भी मंडली आए हुए हैं. जिनके द्वारा राम नाम की धुन एवं रामलीला की झांकी दिखाई जाएगी. वही कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत के मुखिया मंजू देवी अपना विशेष सहयोग दे रही थी. इस दौरान ग्राम पंचायत खुरहान के मुखिया मंजु देवी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में सद प्रभाव पड़ता है सामाजिक समरसता बढ़ता है आने वाले पिढ़ियों को सनातन धर्म को पहचानने का मौका मिलता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










