चुनाव को लेकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन

मधेपुरा. विधान सभा चुनाव 2015 के मद्देनजर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग बिहार पटना के पत्रांक 2399 के आलोक में जिला दंडाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए सभी शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों को 31 जुलाई तक भौतिक सत्यापन करवाने का निर्देश दिया है. इसके लिए सभी सीओ को निर्देश दिया गया […]
मधेपुरा. विधान सभा चुनाव 2015 के मद्देनजर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग बिहार पटना के पत्रांक 2399 के आलोक में जिला दंडाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए सभी शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों को 31 जुलाई तक भौतिक सत्यापन करवाने का निर्देश दिया है. इसके लिए सभी सीओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने – अपने क्षेत्राधीन पड़ने वाले सभी शस्त्र दुकानों अनुज्ञप्ति धारियों के शस्त्र अनुज्ञप्ति व शस्त्र कारतूसों को थाना वार, तिथि वार शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन प्रत्येक दिन 24 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक दस बजे पूर्वाह्न से पांच बजे अपराह्न तक करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से सभी अनुज्ञप्ति धारी को निर्धारित तिथि की सूचना उपलब्ध करायेंगे. वहीं एसडीओ मधेपुरा व उदाकिशुनगंज को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से सभी अधिकारियों को भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










