प्रशासनिक रवैये की पीआरएस ने की निंदा

Published at :09 Jul 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासनिक रवैये की पीआरएस ने की निंदा

मधेपुरा. पंचायत रोजगार सेवक संघ ने गुरुवार को बीएन मंडल स्टेडियम में बैठक की, जिसकी अध्यक्षता कोसी प्रमंडलीय महा मंत्री मो अफरोज अंसारी ने की. बैठक में स्थानीय प्रशासन द्वारा पीआरएस को बरखास्त करने पर निंदा की. बैठक में संघ ने निर्णय लिया कि हमारा आंदोलन तक तब जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगे […]

विज्ञापन

मधेपुरा. पंचायत रोजगार सेवक संघ ने गुरुवार को बीएन मंडल स्टेडियम में बैठक की, जिसकी अध्यक्षता कोसी प्रमंडलीय महा मंत्री मो अफरोज अंसारी ने की. बैठक में स्थानीय प्रशासन द्वारा पीआरएस को बरखास्त करने पर निंदा की. बैठक में संघ ने निर्णय लिया कि हमारा आंदोलन तक तब जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती. तीन महीने से पूरे बिहार के सभी जिलों में पीआरएस पंचायत सचिव के पद पर समायोजन को लेकर सामूहिक अवकाश पर है, लेकिन स्थानीय प्रशासन मनमाने तरीके से बारी-बारी से बरखास्त कर रहे है. बैठक में अध्यक्ष अजीत कुमार, कोषाध्यक्ष अजय अजीत, मीडिया प्रभारी मो अरमान, पीआरएस मनीष कुमार, रामदेव दास, संजय कुमार, ओमप्रकाश कुमार सहित दर्जनों पीआरएस उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन