तैयारी पूरी आज होगा मतदान

Published at :06 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
तैयारी पूरी आज होगा मतदान

मधेपुरा. डीआरडीए सभागार में बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर डीडीसी मिथिलेश कुमार व एडीएम कन्हैया प्रसाद ने पदाधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की. जिसमें कहा गया कि जिले के 13 प्रखंड मुख्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है. सभी बीडीओ पीठासीन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहेंगे. सभी सीओ स्टेटिक दंडाधिकारी सह गश्ती […]

विज्ञापन

मधेपुरा. डीआरडीए सभागार में बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर डीडीसी मिथिलेश कुमार व एडीएम कन्हैया प्रसाद ने पदाधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की. जिसमें कहा गया कि जिले के 13 प्रखंड मुख्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है. सभी बीडीओ पीठासीन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहेंगे. सभी सीओ स्टेटिक दंडाधिकारी सह गश्ती दल दंडाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे. सात जोनल दंडाधिकारी व दो सुपर जोनल दंडाधिकारी कार्य करेंगे. मतदान केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था व आस पास धारा 144 लागू रहेगा. बैठक में सदर एसडीओ, उदाकिशुनगंज एसडीओ व सभी बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन