प्रखंड के सांख्यिकी स्वयं पटना में करेंगे प्रदर्शन

Published at :06 Jul 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड के सांख्यिकी स्वयं पटना में करेंगे प्रदर्शन

फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – बैठक करते सांख्यिकी स्वयं सेवक व अन्य प्रतिनिधि, बिहारीगंजप्रखंड मुख्यालय के वाणिज्य समिति धर्मशाला परिसर में प्रखंड के सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ने की. बैठक में सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने सरकार के नियमों व नीतियों का विरोध किया. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – बैठक करते सांख्यिकी स्वयं सेवक व अन्य प्रतिनिधि, बिहारीगंजप्रखंड मुख्यालय के वाणिज्य समिति धर्मशाला परिसर में प्रखंड के सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ने की. बैठक में सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने सरकार के नियमों व नीतियों का विरोध किया. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि सांख्यिकी स्वयं सेवकों को अन्य राज्यों का सरकार मानदेय दे रही है, लेकिन बिहार सरकार मानदेय देना तो दूर स्वयं सेवकों को किसी प्रकार काम में लगाना भी उचित नहीं समझते. सरकार के इस रवैये के विरोध में आठ जुलाई को पटना में आयोजित प्रदर्शन में प्रखंड के दर्जनों स्वयं सेवक भाग लेंगे. सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो विधान सभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा. बैठक में दीप कुमार झा, विपिन कुमार, पंकज कुमार, कुमार अंशुल, अमन कुमार, कैलाश कुमार मेहता, शलेश कुमार, मनीष कुमार, सुमित कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार यादव, ललन, आशिष आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन