कीचड़ से राहगिरों को होती है परेशानी

Published at :05 Jul 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
कीचड़ से राहगिरों को होती है परेशानी

ग्वालपाड़ा. हल्की बारिश से ही ग्वालपाड़ा बस स्टैंड सहित ग्वालपाड़ा बाजार कीचड़मय हो जाता है. इससे बस स्टैंड से आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बस स्टैंड के बगल में पानी लगने से रोड का नामों निशान नहीं दिखता है. इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. सवारी गाड़ी पकड़नेवाले […]

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. हल्की बारिश से ही ग्वालपाड़ा बस स्टैंड सहित ग्वालपाड़ा बाजार कीचड़मय हो जाता है. इससे बस स्टैंड से आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बस स्टैंड के बगल में पानी लगने से रोड का नामों निशान नहीं दिखता है. इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. सवारी गाड़ी पकड़नेवाले यात्री को पांव रखने से पहले जूता-मौजा खोलना पड़ता है तथा बगल से गुजरने वाले सवारी पर भी ध्यान देना पड़ता है. दूसरी तरफ बाजार में भी जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने से पूरा बाजार कीचड़ में तब्दील हो जाता है. जिससे राह चलते यात्रियों के साथ-साथ बाजार में आनेवाले उपभोक्ताओं को दिनचर्या की समान खरीदने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन