हेडमास्टर की शिकायत लेकर बच्चों ने किया प्रखंड कार्यालय का घेराव

Published at :04 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
हेडमास्टर की शिकायत लेकर बच्चों ने किया प्रखंड कार्यालय का घेराव

छात्रों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर बीते वर्ष में छात्रवृति राशि गबन करने का लगाया आरोप — प्रतिनिधि,गम्हरियाप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोरिहार तरावे पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तरावे के छात्र व छात्रा शनिवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रवृत्ति राशि गबन करने का आरोप लगाते हुए प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. […]

विज्ञापन

छात्रों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर बीते वर्ष में छात्रवृति राशि गबन करने का लगाया आरोप — प्रतिनिधि,गम्हरियाप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोरिहार तरावे पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तरावे के छात्र व छात्रा शनिवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रवृत्ति राशि गबन करने का आरोप लगाते हुए प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति राशि का आधा अधूरा वितरण कर बांकी राशि गबन कर गये है. वहीं इस वर्ष भी छात्रवृत्ति राशि देने में आना कानी कर रहे है. बीडीओ कुमारी पूजा ने आक्रोशित बच्चों को शांत कर बीइओ जवाहर प्रसाद यादव से दूरभाष पर इस बाबत सवाल जवाब किया. बीडीओ ने बच्चों को आश्वासन दिया कि दो दिन बाद राशि का वितरण किया जायेगा. वहीं बीडीओ ने बताया कि विद्यालय के क्रियाकलाप की जांच कर वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जायेगी. बीडीओ के आश्वासन के बाद बच्चे शांत हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन