हर नेकी के बदले 70 नेकी माफिक शबाब मिलता है : सांसद

Published at :03 Jul 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
हर नेकी के बदले 70 नेकी माफिक शबाब मिलता है : सांसद

मुरलीगंज : सासंद सह जन अधिकार मोरचा के संयोजक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र स्थित खुर्दा अपने आवास दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. दावत-ए-इफ्तार पार्टी में प्रखंड के रोजेदारों सहित हिंदू भाइयों ने हिस्सा लिया. शामा साढ़े छह बजे रोजा खोला गया. मौके पर सांसद पप्पू यादव ने कहा […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : सासंद सह जन अधिकार मोरचा के संयोजक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र स्थित खुर्दा अपने आवास दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. दावत-ए-इफ्तार पार्टी में प्रखंड के रोजेदारों सहित हिंदू भाइयों ने हिस्सा लिया. शामा साढ़े छह बजे रोजा खोला गया.

मौके पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रमजान के मुबारक महीने में किसी भी नेक काम को ये समझ कर न छोड़े कि इसमें नेकी कम है. क्योंकि हर नेकी के बदले 70 नेकी माफिक शबाब मिलता है. उन्होंने कहा कि रमजान का यह पवित्र महीना समाज में अमन चैन बनाये रखने का संदेश देता है. सासंद ने कहा कि रमजान-ए- मुबारक का महीना इनसानियत के लिए पैगाम का महीना होता है. इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व मुसलिम व हिंदू भाई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन