जेइ ने शिक्षका पर लगाया जान से मारने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Published at :03 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
जेइ ने शिक्षका पर लगाया जान से मारने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

उदाकिशुनगंज : सर्व शिक्षा अभियान के कनीय अभियंता प्रखंड क्षेत्र के एक स्कूल के प्रधान शिक्षिका, पति व पुत्र के विरुद्ध जान मारने के नियत से मारपीट का मामला शुक्रवार को दर्ज कराया, जबकि उक्त प्रधान शिक्षिका ने भी कनीय अभियंता के विरुद्ध अवैध राशि मांगने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. गुरुवार […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : सर्व शिक्षा अभियान के कनीय अभियंता प्रखंड क्षेत्र के एक स्कूल के प्रधान शिक्षिका, पति व पुत्र के विरुद्ध जान मारने के नियत से मारपीट का मामला शुक्रवार को दर्ज कराया, जबकि उक्त प्रधान शिक्षिका ने भी कनीय अभियंता के विरुद्ध अवैध राशि मांगने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

गुरुवार को जेइ पवन कुमार सिंह स्थानीय बीआरसी आये थे. जेइ के बीआरसी आने की सूचना मिलते ही प्राथमिक स्कूल रघुवर गंज के प्रधान शिक्षिका नीतू कुमारी पति रंजीत कुमार गुप्त व पुत्र अभिषेक कुमार वहां पहुंच कर जेइ से उलझ गये. जब जेइ वहां से निकला चाहे तो प्रधान शिक्षिका व उनके पति व पुत्र ने पिटाई करना शुरू कर दी.

थानाध्यक्ष आरसी उपाध्याय ने कहा कि जेइ के आवेदन पर कांड संख्या 102 के तहत जांचों परांत शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन प्रधान शिक्षिका नीतू कुमारी के आवेदन पर कांड संख्या 103/15 के तहत जेइ पवन कुमार सिंह के विरुद्ध भी मामला दर्ज कर लिया गया. जिसमें प्रधान शिक्षिका ने बतायी है कि स्कूल भवन निर्माण का एमबी फाइनल कराने के नाम जेइ उनसे अवैध राशि की मांग कर रहे थे. राशि नहीं देने पर व उलझ गये. दोनों मामला का जांच कर आगे कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन