मो इसराइल रेन के पक्ष में मतदान को लेकर बैठक

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – बैठक करते कार्यकर्ता व अन्यबिहारीगंज. बिहारीगंज वाणिज्य समिति धर्मशाला में गुरुवार को एमएलसी उम्मीदवार इसाइल राइल के पक्ष में मतदान करने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधि को लालू प्रसाद, नीतीश कुमार, शरद यादव के उम्मीदवार को जीता कर उनके हाथ को मजबूत करने का आग्रह किया. […]
फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – बैठक करते कार्यकर्ता व अन्यबिहारीगंज. बिहारीगंज वाणिज्य समिति धर्मशाला में गुरुवार को एमएलसी उम्मीदवार इसाइल राइल के पक्ष में मतदान करने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधि को लालू प्रसाद, नीतीश कुमार, शरद यादव के उम्मीदवार को जीता कर उनके हाथ को मजबूत करने का आग्रह किया. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये गये विकास कार्यों के विषय में चर्चा की गयी. मौके पर राजद के प्रदेश महा सचिव इंजीनियर प्रभाष कुमार, पूर्व मंत्री सह कोसी प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, प्रदेश महा सचिव सुरेश यादव, जिला राजद अध्यक्ष मो खालिद, जदयू अध्यक्ष सियाराम यादव, मो हारूण, राजनीति चौधरी, तोता राम कामती, विजेंद्र यादव, संजय मेहता, कृष्णकांत साह, जय किशोर साह आदि उपस्थित थेउदाकिशुनगंज. मुख्यालय स्थित महागंठबंधन दल के नेताओं ने बुधवार को विधान परिषद प्रत्याशी मो इसराइल राइन के जीत सुनिश्चित करने को लेकर बैठक की, जिसकी अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष प्रो खालीद ने की. बैठक में राजद के प्रदेश महा सचिव इंजीनियर प्रभाष कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष सियाराम यादव, प्रदेश महा सचिव बुलबुल सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मधुकांत झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता, अब्दुल अहद, मो लुकमान, विकास चंद्र यादव, जिप सदस्य सुनिला देवी, अशोक सिंह, निरंजन मेहता, मो कसीर उद्दीन आदि ने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










