क्लासरूम में घुसकर दबंग ने छात्र को पीटा

Published at :02 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
क्लासरूम में घुसकर दबंग ने छात्र को पीटा

फोटो – मधेपुरा 01,02कैप्सन – पीडि़त छात्र एवं स्कूल में लगा ग्रामीणों का भीड़ मामला-पुरैनी प्रखंड के कुरसंडी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालाटोल का मारपीट का विरोध करने पर शिक्षिका व रसोइया के साथ दबंग ने किया धक्का-मुक्कीप्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड के कुंरसंडी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालाटोल में गुरुवार को पठन-पाठन के दौरान कक्षा […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 01,02कैप्सन – पीडि़त छात्र एवं स्कूल में लगा ग्रामीणों का भीड़ मामला-पुरैनी प्रखंड के कुरसंडी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालाटोल का मारपीट का विरोध करने पर शिक्षिका व रसोइया के साथ दबंग ने किया धक्का-मुक्कीप्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड के कुंरसंडी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालाटोल में गुरुवार को पठन-पाठन के दौरान कक्षा आठ के दो छात्र के बीच हुई आपसी झड़प हो गयी. इसके बाद एक छात्र के अभिभावक ने कक्षा में घुस कर दूसरे छात्र के साथ मारपीट की. मारपीट का विरोध करने पर शिक्षिका व रसोइया के साथ भी धक्का मुक्की की. जानकारी के अनुसार गुरुवार को विद्यालय में पठन-पाठन के दौरान कक्षा आठ के दो छात्र रूपक कुमार व लिलटेश कुमार के बीच मारपीट हो गयी. इसकी सूचना पर पहुंचे रूपक के अभिभावक मिथलेश कुमार विद्यालय पहुंचे और छात्र लिलटेश कुमार को पीटा. पिटाई का विरोध करने पर शिक्षिका नीलम कुमारी व रसोइया उर्मिला देवी को भी दबंग मिथलेश यादव द्वारा धक्का-मुक्की की गयी. इस मामले की जानकारी ग्रामीण व विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुरैनी पुलिस ने मामले की जानकारी ली. घटना के बाबत विद्यालय के प्रधान शिक्षक राज किशोर पासवान द्वारा पुरैनी पुलिस को आवेदन दिया गया है. वही इस घटना को लेकर स्थानीय सहित ग्रामीणों में आक्रोश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन