सिद्धु कान्हू हुल दिवस पर तीरंदाजी का प्रदर्शन

Published at :01 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
सिद्धु कान्हू हुल दिवस पर तीरंदाजी का प्रदर्शन

सिद्धु कान्हू के आदर्शों को अपनायें फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – प्रतिनिधि, मुरलीगंज मुरलीगंज के बघिनिया जोलारही खेल मैदान पर वनवासी कल्याण आश्रम एकल विद्यालय बिहार द्वारा मंगलवार को सिद्धु कान्हू हुल दिवस मनाया गया, जिसका उद्घाटन गम्हरिया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश हेंब्रम ने पौधरोपण कर किया. मौके पर प्रधानाध्यापक गणेश हेंब्रम ने सिद्घु […]

विज्ञापन

सिद्धु कान्हू के आदर्शों को अपनायें फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – प्रतिनिधि, मुरलीगंज मुरलीगंज के बघिनिया जोलारही खेल मैदान पर वनवासी कल्याण आश्रम एकल विद्यालय बिहार द्वारा मंगलवार को सिद्धु कान्हू हुल दिवस मनाया गया, जिसका उद्घाटन गम्हरिया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश हेंब्रम ने पौधरोपण कर किया. मौके पर प्रधानाध्यापक गणेश हेंब्रम ने सिद्घु कान्हू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों चलने की अपील वनवासी समुदाय से की. समारोह में अन्य वक्ताओं ने भी सिद्घु कान्हू के जीवन पर चर्चा की. मौके पर एकल विद्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल का भी आयोजन किया गया. जिसमें दो सौ मीटर दौड़ पुरुष वर्ग, एक सौ मीटर दौड़ महिला वर्ग, फुटबॉल, बाधा दौड़, कुरसी दौड़ व तीरंदाजी का प्रदर्शन किया गया. सभी खेल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर शिक्षक विजल मुर्मू, दिनेश सिंह, रमेश हेंब्रम, बाबूलाल मुर्मू, श्रवण कुमार, सुनील हांसदा, बिरसा मुर्मू, छोटे लाल हेंब्रम, वासूदेव मरांडी, कालेंद्र मरांडी, बिजेंद्र मरांडी, गंगा हेंब्रम, विजय मरांडी, पटवारी टुडू, रामजी हेंब्रम, प्रेम मरांडी, जेठा हेंब्रम कुलदीप मरांडी, किशोर हेंब्रम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन